लघु उद्योग भारती के संग, होली की मस्ती में बिखरे खुशियों के रंग

आगरा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लघु उद्योग भारती बृज प्रांत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन खंदारी स्थित साई गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Mar 11, 2025 - 21:38
 0
लघु उद्योग भारती के संग, होली की मस्ती में बिखरे खुशियों के रंग
खंदारी स्थित साई गार्डन में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक-दूसरे को होली की बधाई देते शहर के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और ईको फ्रैंडली होली खेलने का संदेश दिया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., होली खेलन बरसाने आयो रे नटवर नंदकिशोर ..... जैसे गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए सभी ने होली की मस्ती का खूब आनन्द लिया। 

कार्यक्रम में वृंदावन एवं ब्रज के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राधा-कृष्ण की भक्ति का अद्भुत वातावरण सृजित किया। 

इस मौके पर अतिथियों के रूप मे जॉइंट कमिश्नर पुलिस संजीव त्यागी, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, गोपाल भोसले, मारुति शरण चौबे जीएसटी ग्रेड-1 कमिश्नर, प्रमोद कुमार दुबे ग्रेड-2 कमिश्नर, अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, राकेश गर्ग राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम , राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री, भाजपा, भानु महाजन महानगर अध्यक्ष, नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।