ईरान में महिलाएं भी अब  सड़कों पर, खामेनेई की जलती तस्वीर से सुलगा रहीं सिगरेट, विरोध का नया प्रतीक

 ईरान में पिछले दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शन उग्र हो चुके हैं। देश भर में हजारों लोग अलग-अलग शहरों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच ईरानी महिलाएं विरोध का नया प्रतीक बनकर सामने आई हैं।  

Jan 10, 2026 - 20:04
 0
ईरान में महिलाएं भी अब  सड़कों पर, खामेनेई की जलती तस्वीर से सुलगा रहीं सिगरेट, विरोध का नया प्रतीक


तेहरान: ईरान हाल के वर्षों में सबसे भीषण विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। दिसम्बर के आखिर में शुरू हुए प्रदर्शन ईरान के इस्लामिक नेतृत्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। देश भर में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर कब्जा जमा रखा है और खामेनेई मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस जन विद्रोह के बीच एक नया ट्रेंड उभरकर सामने आया है। ईरानी महिलाओं के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरों से सिगरेट जलाने वाले विजुअल लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। यह ट्रेंड इस्लामिक देश में विरोध का प्रतीक बन गया है, जो महिलाओं पर सख्त पाबंदी के लिए जाना जाता है।

ईरानी महिलाएं अंजाम की परवाह किए बिना अली खामेनेई की तस्वीर जला रही हैं और फिर उससे सिगरेट सुलगाते हुए वीडियो बना रही हैं। यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है, जब 86 साल के खामेनेई के खिलाफ लोग बिना अंजाम की परवाह किए सड़कों पर उतर रहे हैं। ये प्रदर्शन मंहगाई और अर्थव्यवस्था की बिगड़ती हालत को लेकर शुरू हुए थे। जल्द ही ये खामनेई शासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन में बदल गए।  

सड़कों पर खामेनेई मुर्दाबाद के नारों के बीच सुप्रीम लीडर की जलती हुई तस्वीर से सिगरेट जलाती महिलाएं विरोध का नया प्रतीक बन गई हैं। इन महिलाओं की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। ईरानी कानून के अनुसार, सु्प्रीम लीडर की तस्वीरों को जलाना या खराब करना एक गंभीर अपराध है। इसके साथ ही ईरान के सामाजिक और धार्मिक नियमों के तहत सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के धूम्रपान करने को लंबे समय से प्रतिबंधित किया गया है।

हालांकि, इस तरह का विरोध नया नहीं है। 2022 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ऐसा ही देखा गया था। 22 साल की महिसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में भीषण प्रदर्शन शुरू हो गए थे। अमिनी को ईरानी अधिकारियों ने अनुचित कपड़े पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था।