महिलाएं डरें नहीं, पुलिस को बताएं, तुरंत एक्शन होगा

बाह। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गोड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसीपी बज गौरव कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकार बताए और कहा कि वे किसी भी हालत में घबराएं नहीं। पुलिस को बताएं। तत्काल कार्रवाई होगी।

Aug 27, 2024 - 22:52
 0
महिलाएं डरें नहीं, पुलिस को बताएं, तुरंत एक्शन होगा

2 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले "मिशन शक्ति जनसम्पर्क अभियान" के तहत मंगलवार को थाना खेड़ा राठौर के गांव कीलपुरा स्थिति श्री जीवाराम उपाध्याय मैरिज होम में आयोजित गोष्ठी में मौजूद 200 से अधिक महिलाओं को संबोधित करते हुए सहायक पुुलिस आयुक्त बाह ने कहा महिला संबंधी अपराध के लिए जारी हेल्पलाइन 1090, 1076, साइबर अपराध के 1930  तथा आकस्मिक सेवाओं के लिए डायल 112 पर जानकारी दें। 

अपराध करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शासन, प्रशासन और पुलिस आपके साथ है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने भी विचार रखे।