महिला स्कीट टीम को ने जीता ब्रान्ज,  स्कीट इवेंट में पहली बार एशियाई गेम्स का मेडल,  गुरुवार को 14 खेलों में पदक की उम्मीद

एशियन गेम्स में भारत को महिला स्कीट टीम इवेंट में पहली बार मेडल मिला। परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Sep 23, 2026 - 21:20
 0
महिला स्कीट टीम को ने जीता ब्रान्ज,  स्कीट इवेंट में पहली बार एशियाई गेम्स का मेडल,  गुरुवार को 14 खेलों में पदक की उम्मीद


 
नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान ने मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में मेडल डाला। इस तिकड़ी ने 375 में से 331 अंक जुटाकर एशियाई खेलों में भारत को स्कीट का पहला पदक दिलाया। यह पहला मौका है जब महिला स्कीट टीम इवेंट में भारत ने एशियन गेम्स का मेडल जीता है।

2024 एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर महिलाओं की स्कीट इवेंट के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप और जूनियर वर्ल्ड कप में भी पदक जीत चुकी हैं।

परिनाज और रायजा दोनों ने 111 अंक बनाए जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल किए, जिससे भारत का कुल स्कोर 331 रहा। रायजा और परिनाज इसके बाद आठ निशानेबाजों के व्यक्तिगत फाइनल में भारत की उम्मीदें लेकर उतरीं। रायजा फाइनल में लंबे समय तक मेडल की रेस में थीं। अंतिम मौके पर जाकर वह चूक गईं और 23 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। परिनाज क्वालीफिकेशन के अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं और 8वें स्थान पर रहीं।

 एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन यानी कि 24 सितंबर 2026, गुरुवार को जापान के आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ी 14 अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पदक और क्वालिफिकेशन के लिए मैदान में उतरेंगे। दिन के प्रमुख आकर्षणों में नाओरेम रोशिबिना देवी का वुशू सांडा 60 किग्रा का फाइनल मुकाबला, निशानेबाजी के मेडल राउंड्स, और हॉकी में भारत बनाम कोरिया का मुकाबला शामिल है। दिन की शुरुआत से ही भारतीय एथलीट एक्शन में दिखेंगे। स्टार वुशू खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी फाइनल में चीन की शियाओयू झांग से मुकाबला करेंगी, जहां उनसे भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं शूटिंग, रोइंग, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स में भी पदक की मजबूत संभावनाएं हैं।