विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा कॉलेज में हरित संकल्प, एनएसएस और एनसीसी ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सीड बॉल निर्माण और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Jun 5, 2026 - 20:27
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा कॉलेज में हरित संकल्प, एनएसएस और एनसीसी ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा कॊलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते प्रायार्य प्रो. सीके गौतम।

आगरा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम के निर्देशन में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों और महाविद्यालय परिवार ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

स्वयंसेवकों ने विशेष पहल के रूप में विभिन्न प्रकार के बीजों से सीड बॉल तैयार कर उनका वितरण किया गया तथा उन्हें खुले स्थानों पर विसर्जित किया गया, जिससे वर्षा ऋतु में नए पौधों का विकास हो सके।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह एवं डॉ. ललिता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. पी.वी. झा, डॉ. कल्पना चतुर्वेदी, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रिजू निगम, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. चेतन गौतम तथा प्रो. गौरव कौशिक उपस्थित रहे।

प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 5000 पौधे रोपित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहम्मद कादिर, मौली, निक्की शर्मा एवं नीरज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने 50 पौधे रोपे

आगरा कॊलेज के प्ले ग्राउंड पर पौधे रोपित करते एनसीसी कैडेट्स।

वहीं आगरा कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 50 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन जिन पांच तत्वों से बना है, उनकी रक्षा करके ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। पूर्व कैडेट राजीव कुमार गर्ग ने पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट प्राची अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एसयूओ समायरा सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल, यूओ विशाल रावत, सार्जेंट संजना तथा कैडेट राखी, कृष्णा, माही, शगुन, राजकुमार, अनुष्का, काजल सहित अनेक कैडेट्स उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor