दुनिया देखेगी फुल 'कॉर्न मून' का उदय, चंद्रग्रहण के चलते लाल दिखेगा चांद

 उत्तरी गोलार्ध का आखिरी पूर्णिमा दुनिया के कुछ हिस्सों में पूर्ण ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इस महीने यानी सितंबर में पूर्ण कॉर्न मून की घटना को दुनिया का एक बड़ा हिस्सा देख सकेगा।

Sep 3, 2025 - 15:07
 0
दुनिया देखेगी फुल 'कॉर्न मून' का उदय, चंद्रग्रहण के चलते लाल दिखेगा चांद

लंदन। खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये सप्ताहंत कुछ खास होने का जा रहा है। रविवार, 7 सितंबर को आसमान में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसका ना सिर्फ वैज्ञानिकों बल्कि आम लोगों को भी इंतजार है। इस दौरान चंद्रग्रहण होगा और आसमान में चांद लाल रंग का दिखेगा। सितंबर के इस ग्रहण को कॉर्न मून नाम दिया गया है।
22 सितंबर के इक्वीनॉक्स (खगोलीय घटना) के सबसे करीब वाली पूर्णिमा (फुल मून) को पारंपरिक रूप से हार्वेस्ट मून कहा जाता है। सितंबर की पूर्णिमा के दूसरे नामों में वाइन मून, सॉन्ग मून और बार्ली मून शामिल हैं। दुनिया के एक बड़े हिस्से, खासतौर से अमेरिकी देशों और कनाडा में इसे वाबाबागा गिजिस यानी बदलते पत्तों का चंद्रमा कहते हैं।  
 
इस वर्ष का कॉर्न मून दुनिया के कुछ क्षेत्रों के दर्शकों के लिए पूर्ण चंद्रग्रहण है। ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में ब्लड मून 82 मिनट तक दिखाई देगा। यह 8 नवंबर, 2022 के बाद से सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। यह 14 मार्च 2025 को उत्तरी अमेरिका में 65 मिनट तक देखे गए पूर्ण चंद्रग्रहण के समान ही होगा।
इस फुल मून को बिना किसी प्रकाशीय उपकरण के देख सकते हैं। अगर इसे चंद्रोदय के समय देखते हैं तो तारामंडल दूरबीन या टेलीस्कोप चंद्र सतह पर उन विवरणों को प्रकट करने में मदद कर सकते हैं, जो नंगी आँखों से दिखाई नहीं देते। फुल मून के बढ़ने के साथ ही उसकी चमक काफी बढ़ जाती है। इससे चांद को सीधे देखना मुश्किल हो जाता है।
ब्लड मून क्यों होता है
ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के ठीक बीच में आ जाती है। चंद्रमा को पूर्ण अंधकार में डुबोने के बजाय पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के प्रकाश को मोड़कर बिखेर देता है। नीले और बैंगनी जैसे छोटे तरंगदैर्ध्य बिखर जाते हैं। वहीं जबकि लाल और नारंगी जैसे लंबे तरंगदैर्ध्य वायुमंडल से होकर चंद्रमा की सतह तक पहुंच जाते हैं। इस बिखरी हुई लाल रोशनी के कारण चंद्रमा लाल रंग में नजर आता है।