हीटर से लगी रजाई में आग, जलकल कर्मी जिंदा जला
आगरा। थाना छत्ता के अंतर्गत वाटर वर्क्स के नजदीक जीवनी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति हीटर से रजाई में लगी आग में जिंदा जल गया।
मृतक का नाम सीताराम बताया गया है। सीताराम जलकल विभाग का कर्मचारी था। परिवारीजनों के अनुसार सीताराम बीती रात कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था। हीटर पलंग के पास ही रखा हुआ था।
रात में सोते समय रजाई हीटर से टच हो गई जिससे रजाई में आग लग गई। आग पूरी रजाई में फैल गई, जिससे सीताराम की दर्दनाक मौत हो गई। सीताराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।