आगरा नगर निगम का बॊन्ड जारी करने जा रही योगी सरकार

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगरा नगर निगम का बॊन्ड लाने जा रही है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। आज महाकुम्भ में होने जा रही उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस आशय का प्रस्ताव पास हो सकता है। आगरा के अलावा प्रयागराज और वाराणसी नगर निगम का बॊन्ड भी सरकार जारी करने की तैयारी में है।

Jan 22, 2025 - 13:20
 0
आगरा नगर निगम का बॊन्ड जारी करने जा रही योगी सरकार

प्रदेश के नगर निगमों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार बॊन्ड ला रही है। वर्षों पहले लखनऊ नगर निगम का बॊन्ड सरकार जारी कर चुकी है। अब तीन और नगर निगमों को सरकार ने लिया है। आज हो रही योगी कैबिनेट की बैठक में तीनों नगर निगमों के बॊन्ड जारी करने के फैसले के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निधि से बजट उपलब्ध कराने का भी निर्णय हो सकता है।

आगरा नगर निगम का बॊन्ड जारी होने का फायदा यह होगा कि निगम के पास पैसा आएगा जिससे विकास के बड़े काम हो सकेंगे। बॊन्ड से आने वाले पैसे से नगर निगम कोई बड़ा प्रोजेक्ट ला सकता है। उससे होने वाली आय से ही बॊन्ड से आने वाला पैसा लौटाया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor