कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, 30 अक्टूबर को वेतन और पेंशन भुगतान हो जाएगा

आगरा। इस बार दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर होने के कारण यूपी सरकार ने अपने 20 लाख कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान 30 अक्टूबर को ही करने का फैसला लिया है। पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी इसी तिथि को हो जाएगा। 

Oct 21, 2024 - 19:46
Oct 21, 2024 - 19:58
 0
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, 30 अक्टूबर को वेतन और पेंशन भुगतान हो जाएगा

उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस बारे में समस्त जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को इस आशय की जानकारी एक पत्र भेजकर दी है। अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि 31 अक्टूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसलिए यूपी के समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान 30 अक्टूबर को ही कर दिया जाए। 

इसके साथ ही प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों को माह अक्टूबर की पेंशन का भुगतान भी 30 अक्टूबर को कर दिया जाए। 

SP_Singh AURGURU Editor