आगरा के धनौली क्षेत्र में विद्युत करंट से युवक की मौत, परिजनों का लापरवाही का आरोप

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली स्थित विपती नगर में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय युवक शनि पुत्र रमाकांत की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

Jul 10, 2025 - 22:39
 0
आगरा के धनौली क्षेत्र में विद्युत करंट से युवक की मौत, परिजनों का लापरवाही का आरोप
बिजली के करंट से युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि बारिश के चलते गलियों में पानी भर गया था। शनि किसी काम से बाहर निकला और पैर फिसलने से हाथ बिजली मीटर से टकरा गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही बिल जमा होने के बाद टोरंट ने बिजली कनेक्शन जोड़ा था, लेकिन तारों पर टेपिंग नहीं की गई थी और तार खुले छोड़ दिए गए थे। इसी लापरवाही के कारण हादसा हुआ।

इस बारे में टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि घटना बहुत ही दुखद है। हमारे मीटर, केबल और सील, एमसीबी प्रॉपर हैं। कैसे करंट लगा है, यह जांच का विषय है। जांचोंपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर नियमानुसार मामले का निस्तारण किया जाएगाl

सूचना मिलते ही थाना मलपुरा प्रभारी पवन कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor