फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में युवक को गोली मारी, घायल

आगरा। फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के हंसपुरा गांव में एक युवक को उसके ही रिश्तेदार युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है।

Jan 11, 2025 - 21:58
 0
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में युवक को गोली मारी, घायल
गोली लगने से घायल युवक।

हंसपुरा गांव में नहर के पास युवक चांद मुहम्मद को उसी के रिश्तेदार युवकों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो हमलावर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। 

जिस युवक को गोली लगी, लोग उसे लेकर फतेहपुरसीकरी के सीएचसी केंद्र पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor