डूबते मंदिर पर बैठकर बनाई ‘मौत की रील’, चंबल की लहरों से खेलता दिखा युवक, वीडियो वायरल

पिनाहट (आगरा)। सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने की होड़ में एक युवक ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया। पिनाहट क्षेत्र में उफनती चंबल नदी की तेज धार के बीच डूब चुके शिव मंदिर के शिखर पर बैठकर युवक ने रील बना डाली। तेज बहाव, बढ़ता जलस्तर और चारों ओर खतरे का सन्नाटा, मगर युवक कैमरे में कैद होने की सनक में चोटी तक तैर कर पहुंचा और वहीं बैठकर मोबाइल से स्टंटबाज़ी करता रहा।

Jun 27, 2025 - 18:28
Jun 28, 2025 - 02:16
 0
डूबते मंदिर पर बैठकर बनाई ‘मौत की रील’, चंबल की लहरों से खेलता दिखा युवक, वीडियो वायरल
पिनाहट में उफनती चंबल में डूबे शिव मंदिर के शिखर पर बैठकर रील बनाता युवक।  

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चंबल की गहराइयों के बीच युवक डूबे हुए मंदिर की चोटी पर बैठकर खतरे से खेल रहा है।

बढ़ते जलस्तर के चलते चंबल के किनारे बना यह शिव मंदिर पूरी तरह पानी में समा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी की तेज धार में कोई भी चूक जानलेवा हो सकती थी। कई लोगों ने इस हरकत को गैरजिम्मेदार और उकसावे वाला बताया है।

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान में जुट गई है। अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि ऐसे जोखिम भरे स्टंट से दूर रहें और प्राकृतिक आपदा को मनोरंजन का साधन न बनाएं।

SP_Singh AURGURU Editor