आगरा में जिंदा जल गया युवक: मघटई तिराहे पर दौड़ती I-10 कार में लगी भीषण आग, चालक को बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, इलाके में मची अफरा-तफरी

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र अंतर्गत मघटई तिराहा इलाके में गुरुवार सायंकाल एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सड़क पर दौड़ती एक आई-10 कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चला रहे युवक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका और कार के भीतर ही जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Jan 22, 2026 - 22:08
Jan 22, 2026 - 22:13
 0
आगरा में जिंदा जल गया युवक: मघटई तिराहे पर दौड़ती I-10 कार में लगी भीषण आग, चालक को बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, इलाके में मची अफरा-तफरी
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मघटई तिराहे पर जली कार, जिसमें एक युवक जिंदा जल गया। जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी।

चालक को बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, इलाके में मची अफरा-तफरी

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र अंतर्गत मघटई तिराहा इलाके में गुरुवार सायंकाल एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सड़क पर दौड़ती एक आई-10 कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चला रहे युवक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका और कार के भीतर ही जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती कार से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी सफल नहीं हो सका।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और चालक की मौत हो चुकी थी। आग बुझने के बाद जब कार की जांच की गई, तो भीतर चालक का जला हुआ शव मिला।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है।

इस भयावह हादसे के दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है।