आपके सितारेः बुधवार, 01 अप्रैल 2026 का राशिफल

01 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Mar 31, 2026 - 22:13
 0
आपके सितारेः बुधवार, 01 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष :- स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। संभव हो तो प्रवास टालें। किसी बात को लेकर जिद्दी ना बनें। स्वास्थ्य संभालें, क्योंकि पेट से संबंधित बीमारी की आशंका बनी रहेगी। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। काम की भागदौड़ के बीच परिवार के लिए कम समय निकल पाएगा, इस कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- किसी भी काम को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करें। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। पिता का व्यवहार भी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे धन खर्च के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की ओर से परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ काम करने में परेशानी नहीं आएगी। पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे। यात्रा की संभावना है। किसी प्रिय पात्र के साथ बातचीत में आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार मन में चिंता और ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख की तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के संबंध में संतोष की भावना रहेगी, हालांकि अतिरिक्त काम करने का मन नहीं करेगा। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आत्मविश्वास प्रबल रहेगा, जिससे किसी भी तरह का निर्णय जल्दी लिया जा सकेगा। इससे प्रगति का मार्ग आसान होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। पिता या बुजुर्गों से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कामकाज से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- किसी चिंता में रहने की स्थिति बन सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद होने से अपमान की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि साथी कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है। अधिकतर समय मौन रहकर बिताना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। आय में वृद्धि का योग है। ऑफिस और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए विशेष योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार के सदस्य तथा मित्र साथ पाकर प्रसन्न रहेंगे। आनंददायक पर्यटन के योग हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- सभी काम सरलता से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आसान टारगेट मिल सकता है। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में विरोधियों को पीछे छोड़ने में सफलता मिलेगी। परिवार में बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतान की प्रगति से आनंद मिलेगा। बकाया राशि की वसूली होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में उत्साह कम रहेगा। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। संतान संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी तथा व्यवसाय में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले गहन विचार करना आवश्यक है। काम में सफलता अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। विरोधियों से मतभेद बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- अचानक धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर मिलेगा। उत्तम वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- नकारात्मक विचारों से दूर रहना और खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। अचानक धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में यात्रा के योग हैं। ऑफिस में प्रशासनिक बुद्धिमता बढ़ेगी। प्रतिभा की सराहना होगी। प्रेम जीवन में उन्नति होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कार्यस्थल पर नया आसान काम मिल सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। व्यापार में विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग कार्यों को सरल बनाएगा। प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता नहीं रहेगी। प्रेम जीवन में उन्नति होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-02 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।

तिथि: पूर्णिमा प्रात: 07:41 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र शाम 05:38 बजे तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव अपराह्न 02:20 बजे तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:36 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: चैत्र पूर्णिमा, श्री हनुमान जयंती, चैत्र नवपद ओली पूर्ण।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor