आपके सितारे: शनिवार, 04 अप्रैल का राशिफल
04 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकता है। पढ़ाई या किसी कोर्स में लगे लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। धीरे-धीरे चीजें आपके फेवर में आती दिखेंगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में आज के दिन ऑफिस में कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट लेने से फिलहाल बचें। बिजनेस में भी नया आइडिया लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी बात करने की शैली अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी इज्जत करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय आपके लिए खास अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनते दिख हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क :- कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी क्लाइंट या नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह :- व्यापार में पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी, नए कार्य के आरंभ में व्यवधान रहेगा, शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं, सिंह राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मन में थोड़ी निराशा या असंतोष का भाव आ सकता है, लेकिन चीजें जल्दी ही बदलती दिख रही हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। खुद पर भरोसा बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या :- तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आ सकते हैं। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना है। आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए खुद को मोटिवेट रखें। धार्मिक या भक्ति संगीत में रुचि बढ़ सकती है जिससे मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-8
धनु :- व्यापार में विस्तार की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि वाले लोग आज के दिन थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने जरूरी काम और असाइनमेंट समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश होगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। प्यार और समझदारी से रिश्ते बेहतर बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर :- मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और ज्यादा तनाव ना लें। आपके लिए कोई अच्छी खबर आने के संकेत हैं जो मन को खुश कर सकती है। बाहरी खाना ना खाएं।वाहन चलाने में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- दूसरों की मदद करने से मन में खुशी होगी। विशेष काम के लिए भाग दौड़ रहेगी। कुंभ राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। बेकार के गुस्से और विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले अपने बजट की अच्छी तरह प्लानिंग करें और सभी विकल्पों को समझकर ही फैसला लें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि और लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मीन :- शीघ्र लाल कमाने के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहकर समझदारी से बात करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
-मोबाइल:9893118788*
-05 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह - वैशाख।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: तृतीया पूर्वाह्न 11:59 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 05:28 बजे तक तुला तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:08 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र अपराह्न 02:44 बजे तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से 12:46 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:05 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:37 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विकट संकष्टी चतुर्थी, ईस्टर।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः पूर्वाह्न 11:59 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।