आपके सितारेः रविवार, 05 अप्रैल 2026 का राशिफल
05 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। प्रेम की स्थिति में दूरी और आक्रामकता बनी हुई है। संतान को लेकर मन परेशान रह सकता है और उनकी बातों में उग्रता देखने को मिल सकती है। अभी कोई ठोस निर्णय लेने की स्थिति नहीं है। राहत की बात यह है कि नौकरी और शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी की स्थिति ठीक बनी हुई है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर और ठीक बनी हुई है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें कि वे किसी गलत काम में न पड़ें। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सही है। दिन आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- काफी भावुकता बनी रहेगी, इसलिए भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान होने से स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है; रिश्तों में एग्रेशन या रूखापन बना रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर स्थिति सुधरी है, लेकिन अभी पूरी तरह ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार के लिए समय सही है। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दांपत्य जीवन में थोड़ा सतर्क रहें, अपमानित होने का भय है। अन्य विकल्पों पर ध्यान देने से मुख्य वैवाहिक रिश्ते में दरार आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है और उच्च अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार लगभग ठीक रहेंगे। धर्म-कर्म कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और स्वास्थ्य उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और समाज में सराहे जाएंगे। स्वभाव पूर्व की अपेक्षा विनम्र होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर किसी अनुभवी से परामर्श लिया जाएगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है, जिससे कर्ज की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार लगभग ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन या खींचातानी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए करीबी दोस्त से मदद ली जाएगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आय के नए मार्ग बन सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी करियर के लिए गुरु से मार्गदर्शन लेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नए आभूषण खरीदने के विचार बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। समय का सही उपयोग होगा और हर कार्य लगन से किया जाएगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी करीबी रहेगी। मन थोड़ा भयग्रस्त रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर हैं। लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श होगा। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा संभव है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आमदनी का नया स्रोत मिलेगा। समय थोड़ा खराब है, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-06 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह – वैशाख।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: चतुर्थी अपराह्न 02:10 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:57 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि अपराह्न 03:25 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से 12:46 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:38 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: अर्द्धरात्रि 02:57 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।