आपके सितारेः गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 का राशिफल

09 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 8, 2026 - 22:26
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष :- नया घर, दुकान या मकान लेने का विचार मन में मजबूत होगा और पिताजी की सलाह मार्गदर्शक बनेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय दिल को हल्का और खुश कर देगा। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में अगर पहले से मनमुटाव चल रहा था, तो छोटी-छोटी बातें भी तकरार का कारण बन सकती हैं, इसलिए संयम से काम लें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- धन और समृद्धि की खुशबू चारों ओर फैली रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और दिल को सुकून मिलेगा। कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का समय है। खान-पान में संयम रखें, वरना सेहत साथ छोड़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री माहौल को खुशियों से भर देगी, लेकिन कामों की अधिकता थोड़ा परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो परिणाम चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप है तो सतर्कता जरूरी होगी। वाहन से जुड़ी परेशानी जेब ढीली कर सकती है। बातचीत में संतुलन रखें, क्योंकि छोटी सी बात भी किसी को चुभ सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय हल्का महसूस कराएगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- किसी काम को लेकर जरा सा भी संशय है, तो कदम पीछे खींच लेना ही समझदारी होगी। माताजी से मिली जिम्मेदारी काबिलियत दिखाने का मौका देगी। भाई-बहनों का साथ मजबूती देगा। संतान की पढ़ाई को लेकर गंभीरता रहेगी और शिक्षकों से बातचीत होगी। खान-पान में लापरवाही पेट से जुड़ी परेशानी दे सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- मेहनत रंग लाएगी और उसका पूरा फल मिलेगा। आसपास के लोगों से मिली सलाह अनुकूल साबित होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होगा। संतान से किया हुआ वादा निभाने की कोशिश उन्हें और करीब ले आएगी। घर के कामों में बदलाव का विचार भी आकार ले सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- मन थोड़ा उलझा रहेगा और कामों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे धैर्य की परीक्षा होगी। यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरकर गर्व महसूस कराएगी। पुराना लेन-देन फिर से तनाव बढ़ा सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- नए काम की शुरुआत का सुनहरा मौका है। मेहनत का फल भरपूर मिलेगा और भाई-बहनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सतर्कता काम आएगी। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। घूमने-फिरने के कार्यक्रम बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास हर स्थिति संभाल लेगा। पुराने मित्र की यादें भावुक कर सकती हैं। बिजनेस में हलचल रहेगी, लेकिन मेहनत आगे बढ़ाएगी। किसी विरोधी की बात दिल को चोट पहुंचा सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद रुके काम पूरे करेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दिन सामान्य होते हुए भी व्यस्त बनाए रखेगा। एक साथ कई काम आने से ध्यान भटक सकता है, इसलिए एक-एक कर काम निपटाएं। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। लापरवाही से छोटे काम भी बड़े बन सकते हैं। किसी सहयोगी की बात दिल को लग सकती है। पिताजी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- किस्मत साथ देगी और बिजनेस में योजनाएं शानदार परिणाम देंगी। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का आगमन संभव है। पिताजी की किसी बात से मन आहत हो सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सुधरेगी। धन के मामलों में खुद पर भरोसा रखें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- हर कदम सोच-समझकर रखें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। संतान का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन धैर्य रखें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की चाह जागेगी। माता-पिता की सेवा से मन को शांति मिलेगी। पुराना लेन-देन पूरा होकर राहत देगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-10 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - वैशाख।
पक्ष - कृष्ण।

तिथि: अष्टमी रात्रि 11:15 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 06:04 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढा नक्षत्र प्रात: 11:28 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।

योगः शिव शाम 06:31 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:55 बजे से 12:45 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:00 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:40 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कालाष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor