आपके सितारेः शनिवार, 11 अप्रैल 2026 का राशिफल
11 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- समय भाग्य और अनुकूलता को शिखर पर ले जाने वाला है। ग्रहों की स्थिति पक्ष में है, जिससे मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। कामकाज में फोकस बढ़ेगा। विभिन्न मामलों में सक्रियता बनी रहेगी। नई गतिविधि या प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए समय अत्यंत शुभ है। आय के स्रोत मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भावनाओं और कामकाज के बीच संतुलन बनाना आवश्यक रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। निजी विषयों में मानसिक दबाव संभव है। करीबी से मतभेद की आशंका है, वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- दिन औद्योगिक और व्यापारिक प्रगति का संकेत दे रहा है। साझा मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। पार्टनरशिप में तालमेल से बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, जीवनसाथी की उपलब्धि से घर में खुशी आएगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क :- दिन मेहनत और लगन से फल प्राप्त करने का है। नए और अपरिचित लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें, धोखे की आशंका बनी हुई है। बजट का ध्यान रखें, फिजूलखर्ची से दूरी बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय न लें, तार्किकता अपनाएं। पुराने रोग उभर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह :- दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त होगा। छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। बड़े निर्णय सहजता से लिए जाएंगे। आर्थिक और वाणिज्यिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या :- दिन घर-परिवार और प्रबंधन पर केंद्रित रहेगा। सुखद वातावरण बनाए रखने के प्रयास सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। वरिष्ठों का सम्मान लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन संपर्क और संवाद बढ़ाने वाला है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू होंगी। सामाजिक संपर्क करियर में लाभ देंगे। सहकर्मियों का भरोसा मजबूत होगा। औद्योगिक गतिविधियों में प्रभावशाली भूमिका निभाई जाएगी।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक :- दिन पारिवारिक खुशियों और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें। पेशेवर अनुशासन से बड़ा लाभ मिल सकता है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। घर में आनंद का वातावरण रहेगा, रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु :- दिन नई भेंट-मुलाकातों और बड़े अवसरों से भरा रहेगा। व्यावसायिक लाभ बेहतर होगा। दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। रचनात्मकता और आत्मविश्वास से प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे, दिन व्यस्त रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर :- दिन सावधानी और योजनाबद्ध निवेश का संकेत देता है। पैसों के मामलों में लापरवाही न करें। लुभावने प्रस्तावों से दूर रहें। व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- दिन आर्थिक रूप से लाभकारी और उत्साहजनक रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। बड़े लक्ष्य साधने के प्रयास सफल होंगे। सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। व्यक्तित्व विकास और साज-संवार पर ध्यान रहेगा। परिवार में हल्की अनबन संभव है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन :- दिन शासकीय और प्रशासनिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। सरकारी मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यकुशलता बढ़ेगी और आकर्षक व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वार्ताएं सफल रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-12 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माहः वैशाख।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः दशमी अर्द्धरात्रि 01:16 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 03:44 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र अपराह्न 03:14 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य शाम 06:16 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:41 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कल तड़के 03:44 बजे से प्रारम्भ।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 01:02 बजे से अर्द्धरात्रि 01:16 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।