आपके सितारेः सोमवार, 13 अप्रैल 2026 का राशिफल
123 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष
दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव लाभदायक साबित होंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन
दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क
शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। जिम्मेदारी का दिन रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह
चुनौती भरा दिन रहेगा। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। काम समय पर निपटाना आवश्यक है। दूर रहे परिजन याद आएंगे और विद्यार्थी नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी कर सकते हैं। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बचाव होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या
मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता से संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और यात्रा से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मिश्रित परिणाम मिलेंगे। ईर्ष्या-द्वेष से बचें और दबाई गई शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और दोनों मिलकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं। नया काम शुरू न करें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक
मेहनत का फल मिलेगा और आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अनबन बातचीत से दूर होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु
कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा हो सकती है। दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अधिक उत्साहित होने से बचना चाहिए। रहन-सहन सुधारने का प्रयास करेंगे और खान-पान में नई चीजें शामिल कर सकते हैं। कामों में बदलाव न करें और पुरानी कड़वाहट को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर
दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरुआत पर विचार करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ
दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी बाधा डालेंगे, लेकिन सफलता मिलेगी। संतान पर ध्यान दें। घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी में समस्या हो तो नए विकल्प पर विचार करें। माता से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन
मनोकामना पूरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए उपहार लाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर वरिष्ठ से बातचीत करने पर संबंध बेहतर होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस विस्तार के प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
14 अप्रैल 2026 का पंचांगः
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह वैशाख।
पक्ष कृष्ण।
तिथि: द्वादशी अर्द्धरात्रि 12:12 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र शाम 04:06 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल अपराह्न 03:40 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:53 बजे से 12:44 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:56 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:42 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: पंचक, वरुथिनी एकादशी पारण, वैशाखी, पुथण्डू, मेष संक्रांति (प्रातः 09:39 बजे सूर्य का मेष राशि में प्रवेश)।
विशेष दिवस: सोलर नववर्ष।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।