आपके सितारेः शुक्रवार, 17 अप्रैल 2025 का राशिफल और 18 अप्रैल 2026 का पंचांग
17 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि और कौशल के साथ किए गए काम में गति मिलेगी। कहीं निवेश के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :-
वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। भाई-बहनों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :-
दिन प्रगति और नए मौके लेकर आएगा। कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि व्यापारी हैं तो योजनाएं सफल होंगी। नए संपर्क लाभ दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
शुक्रवार का दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए कह रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक मामलों में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। मानसिक शांति बनाए रखना अच्छा रहेगा। पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
शुक्रवार को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। संयम के साथ काम करें। तनाव से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। स्वास्थ्यनुकूल खानपान का ध्यान रखें। खर्चे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :-
कन्या वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्रगति लेकर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो व्यवसाय में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। शासन-सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुख-शांति का रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला :-
परिवार की चल रही समस्याएं दूर होंगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। तुला वालों के लिए दिन रिश्तों और कार्यों में संतुलन बनाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में हैं तो जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने के आसार हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :-
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। वृश्चिक वालों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। कहीं से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार और गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
धनु वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, लापरवाही बिल्कुल भी न करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवादों से बचने की सलाह दी जा रही है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
मकर वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत हो सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
रिश्तों में तनाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। कुंभ राशि वालों के लिए सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुशी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय बढ़ने के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन व्यवस्था संभलती नजर आएगी। प्रतियोगिता और पढ़ाई से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। 9893118788
Top of Form
-18 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह – वैशाख।
पक्षः शुक्ल।
तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 02:10 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र प्रातः 09:42 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति रात्रि 11:56 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से 12:44 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:52 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:44 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: गण्डमूल, चंद्र दर्शन।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: प्रातः 09:42 बजे समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।