आपके सितारेः रविवार, 19 अप्रैल 2026 का राशिफल और 20 अप्रैल 2026 का पंचांग
19 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ होगी। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग तथा रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है। मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा। कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी नए काम को शुरू करने की बजाय अधूरे पड़े काम को करने की कोशिश करें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। महिला मित्रों से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ सम्बंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह पूरे होंगे। अधूरा पड़ा काम भी पूरा कर पाने की स्थिति बनेगी। समय लाभ का बना रहेगा। हालांकि पैसों का निवेश करने से पहले बेहद ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- वाद-विवाद में इगो के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतावलेपन में निर्णय लेने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में किसी काम में अवरोध आने से निर्धारित काम पूरे नहीं हो सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक स्थिति के लिए प्रिय की भावनाओं को महत्व देना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा काम के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। अनैतिक कामों से दूर रहें। नियम विरोधी किसी काम के कारण परेशानी खड़ी ना हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी पुराने मतभेद पर फिर बहस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त होगी। दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा। विरोधियों और दुश्मनों को पराजित कर सकेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आज यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है। संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के संबंध में चिंता रह सकती है। मेहनत करने पर भी काम में सफलता नहीं मिलेगी। क्रोध पर संयम रखें। दोपहर के बाद साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। रोमांस के लिए समय अच्छा है। प्रियपात्र के साथ रोमांस के पलों का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में चिंता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका रहेगी। सीने में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है। अधीनस्थों के साथ काम लेने में व्यवहार को नियंत्रण में रखें। परिजनों के साथ विवाद करने से बचें। विद्यार्थियों का मन भटकेगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बन सकती है। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ खरीदारी के लिए बाहर जाना हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बाद में दु:ख होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- निर्धारित काम पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। निवेश के लिए योजना बन सकेगी। घर, जमीन या वाहन के दस्तावेजी काम के लिए किस्मत साथ देगी। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता बनी रहेगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-20 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः- सोमवार।
विक्रम संवतः- 2082
शक संवतः- 1947
माहः- वैशाख,
पक्षः- शुक्ल।
तिथि:- तृतीया प्रातः 07:27 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी कल तड़के 04:14 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि:- वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र:- रोहिणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:08 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योगः- सौभाग्य शाम 04:11 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त:- पूर्वाह्न 11:52 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्त:- सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः- प्रातः 05:50 बजे।
सूर्यास्तः- सायं 06:45 बजे।
राहूकालः- प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार:- मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, विनायक चतुर्थी।
विशेष दिवस:- कोई नहीं है।
पंचक:- कोई नहीं है।
मूल:- कोई नहीं है।
भद्राः- शाम 05:49 बजे से कल तड़के 04:14 बजे तक।
दिशाशूल:- पूर्व दिशा में।