आपके सितारेः गुरुवार, 07 अगस्त 2025 का राशिफल

07 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 6, 2025 - 22:44
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 07 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष:
बैंक से लोन लेने के प्रयास में सफलता मिलेगी। प्रतिभा और कार्यक्षमता से अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन संभव। दाम्पत्य जीवन में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ:
सेहत सामान्य बनी रहेगी। कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर धन निवेश से बचना हितकर। व्यवसाय में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्यक्रम की संभावना। अतिउत्साह और भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन:
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार से समर्थन मिलेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी का अवसर। छोटी दूरी की यात्रा संभव। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

कर्क:
मेहनत से सफलता प्राप्त होगी, परंतु सेहत संबंधी समस्या रह सकती है। परिजनों से विवाद सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव बना रहेगा। निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में न लें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाना हितकर। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह:
राजनीति और सामाजिक कार्यों में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अतिउत्साह से नुकसान की आशंका। गृहस्थी के मामलों में दिन अनुकूल। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। भूमि या भवन से संबंधित डील में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5

कन्या:
कार्य पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसायियों को जोखिम से बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को कार्यों से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रबंधन और संयम का लाभ मिलेगा। धन मामलों में सतर्कता आवश्यक, उधार देने से बचें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 3

तुला:
यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा को नए प्रोजेक्ट या कार्य मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित लाभ संभावित। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। आय में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी और उतावलेपन से बचना लाभदायक। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु:
धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। लंबित कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा। स्वयं के लिए कुछ खरीदारी संभव। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 7

मकर:
घर-परिवार का वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ से प्रसन्नता होगी। मित्र या संबंधी से मुलाकात संभव। कोई नया काम शुरू करने की संभावना। पारिवारिक मनोरंजन का अवसर मिलेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।
भाग्यशाली रंग: धूमल | भाग्यशाली अंक: 10

कुम्भ:
नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेगा। रुकी योजनाएं प्रगति पर रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। छुपी प्रतिभा उजागर होगी जिससे लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य रहेगा। प्रिय वस्तु प्राप्त होने का योग है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई | भाग्यशाली अंक: 18

मीन:
रोज़गार की तलाश में लगे लोगों को शुभ संकेत मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक। वैवाहिक जीवन में मतभेद और कहासुनी की आशंका। बाहरी हस्तक्षेप से परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः  9893118788

-08 अगस्त 2025 का पंचांग-
वार: शुक्रवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी अपराह्न 02:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अपराह्न 02:28 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योग: आयुष्यमान कल तड़के 04:09 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:47 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:01 बजे।
राहूकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: अपराह्न 02:12 बजे से अर्द्धरात्रि 01:51 बजे तक।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor