आपके सितारेः शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 का राशिफल
08 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों को निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ:
घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शादी की बात चल रही हो तो बात बन जाने की संभावना प्रबल रहेगी। रिश्तेदारों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ सुख सुविधाओं से संबंधित नई वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। शिक्षा के मामले में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन:
कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करना होगा जिससे अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। किसी कार्य में मंजूरी मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव संभव है, लेकिन दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन किसी बात से तनाव मिल सकता है। कोई भौतिक साधन जैसे वाहन आदि का सुख मिलेगा। मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा और सेहत की अनदेखी से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
शेयर बाजार से जुड़ा कार्य करने वाले लोगों को निवेश से लाभ मिलेगा। बिजनेस में धन कमाने के कई रास्ते मिल सकते हैं, जिससे व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म संबंधी विषयों में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या:
कुछ समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोग कार्य के प्रति समर्पित और सजग रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। बिजनेस में विशेष रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 8
तुला:
सेहत में नरमी रह सकती है। कार्य के प्रति अनिच्छा का भाव रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ खर्च ऐसे होंगे जिन्हें चाहकर भी रोका नहीं जा सकेगा। पूर्व अनुभवों से लाभ मिल सकता है। साहस और जोखिम से बिजनेस में लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में संयमित होकर चलना होगा, फिर भी कुछ अप्रत्याशित खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलने की संभावना है। किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। कुछ नई चीजें खरीदी जा सकती हैं, जिससे घर में खुशी और चहल-पहल बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करने वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
सेहत में नरमी रह सकती है। लाभ और सफलता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी के कारण तनाव संभव है। वाद-विवाद से बचना होगा। शाम के समय परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुम्भ:
वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आवश्यक होगा। कमाई के मामले में दिन सामान्य रहेगा। कामकाज के संबंध में यात्रा संभव है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और विचारों को समझना आवश्यक होगा, अन्यथा मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। नौकरी और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। दीर्घकालीन निवेश किया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन होगा। कोई सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
09 अगस्त 2025 का पंचांग
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: पूर्णिमा अपराह्न 01:24 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:11 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ।
चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अपराह्न 02:23 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र।
योग: सौभाग्य अर्द्धरात्रि 02:15 बजे तक, तत्पश्चात शोभन योग।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से, मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:47 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:00 बजे।
राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: गायत्री जयंती, ऋग्वेद उपाकर्म, यजुर्वेद उपाकर्म, श्रावणी, रक्षा बंधन, नारली पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा व्रत।
विशेष दिवस: संस्कृत दिवस।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचक: आज रात्रि 02:11 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।