आपके सितारेः शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 का राशिफल
29 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी, जीवनसाथी से मदद की अपेक्षा रहेगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। यदि कोई वाद-विवाद काफी समय से परेशान कर रहा था तो उससे राहत मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :-
कोई चाहत पूरी हो सकती है। प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने से खुशी मिलेगी। कार्य व्यवहार से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, लेकिन कोई भी चल अचल संपत्ति खरीदते समय उसके सभी पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लेनी चाहिए, बाद में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर अमल करना फायदा दिला सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :-
जीवनसाथी के साथ घूमने पर जाने से तालमेल और प्रेम भी बढेगा। करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, किसी से झगड़ा हो सकता है। कार्ययोजनाओं में गति आएगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा, जोखिम वाले काम से बचना बेहतर होगा। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। सुख साधनों की चाहत बढेगी जिससे धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में दिन उलझन भरा रहेगा। यदि प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम करना है तो डील करते समय सभी बातों पर गौर कर लें।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस में बेहतर डील प्राप्त होगी। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति होगी लेकिन इन पर धन भी खर्च होगा। सरकारी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :-
व्यापारिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम पूर्ण होंगे लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी करीबी संबंधी से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी। शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला :-
अतिउत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। बिजनेस में किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम पूरे ध्यान से करना होगा, लापरवाही परेशानी ला सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :-
मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रुचिकर भोजन मिलने वाला है। साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा से समस्या का हल निकलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा लेकिन धैर्य से पूरा करना होगा। जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए। नौकरी करने वालों को अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों से जुड़ा कोई खास काम पूरा हो सकता है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन पक्ष में रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :-
सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखना प्रगति दिलाएगा। कुछ नए और बड़े अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को मित्र से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिससे चिंताओं में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। सरकारी काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-30 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी रात्रि 10:46 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 07:53 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र अपराह्न 02:37 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः इंद्र अपराह्न 03:10 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:57 बजे. सूर्यास्तः सायं 6:41 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: ललिता सप्तमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 10:46 से कल प्रात: 11:54 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।