आपके सितारेः मंगलवार, 02 दिसंबर 2025 का राशिफल
02 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
चंद्रमा का राशि से द्वादश भाव में गोचर करना खर्च को बढ़ाएगा। सेहत के मामले में ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में वाणी को संयमित रखना हितकर होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। अधिकारी वर्ग से उलझने से बचना चाहिए। दिन का दूसरा भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का लाल | भाग्यशाली अंक — 8
वृषभ
नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। महिला मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग प्राप्त होगा। कोई अधूरा या पेंडिंग कार्य पूरा होता दिखेगा। घरेलू जरूरतों पर धन व्यय होना संभावित है। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंग — बैंगनी | भाग्यशाली अंक — 5
मिथुन
धन व्यय अधिक होने की स्थिति दिखेगी। अचानक आए किसी कार्य के कारण योजनाओं में परिवर्तन संभव है। अधिकारी वर्ग से संबंध सामान्य रहेंगे और सहयोग भी मिलेगा। बिजनेस में दिन के दूसरे भाग में अधिक लाभ प्राप्त होगा। बच्चों की ओर से मन चिंतित रह सकता है।
भाग्यशाली रंग — सिलेटी | भाग्यशाली अंक — 1
कर्क
दिन संयम से बिताना लाभ देगा। जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों से दूर रहना ही हितकर होगा। दान-पुण्य का लाभ प्राप्त होगा। खर्च के साथ आय भी बनी रहेगी। अनुभवी लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — भूरा | भाग्यशाली अंक — 2
सिंह
नौकरी में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा अवसर मिल सकता है। लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सरकारी क्षेत्र में उपलब्धि मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग — लाल | भाग्यशाली अंक — 5
कन्या
काम का दबाव बढ़ा रहेगा। आलस्य त्यागने पर ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। बैंकिंग कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा | भाग्यशाली अंक — 3
तुला
कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बुद्धि और चतुराई से उलझे हुए काम सुलझेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अनुकूल रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग — क्रीम | भाग्यशाली अंक — 7
वृश्चिक
आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा और प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह और आत्मविश्वास लाभ दिलाएंगे। सुख-साधन प्राप्त होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में संयम आवश्यक है। लव लाइफ में मतभेद की संभावना है।
भाग्यशाली रंग — बादामी | भाग्यशाली अंक — 6
धनु
कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियों का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। अतिउत्साह से बचना उचित रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई साहसिक निर्णय लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग — हल्का पीला | भाग्यशाली अंक — 7
मकर
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। बिजनेस में लाभदायक डील मिलने के योग हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सहायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग — धूमल | भाग्यशाली अंक — 10
कुंभ
किसी बड़े निर्णय से पहले गंभीरता से विचार करना उचित होगा। नौकरी में दिन उलझन भरा रह सकता है। अचानक किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है, परंतु जल्दबाज़ी उचित नहीं। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग — कत्थई | भाग्यशाली अंक — 18
मीन
आय बनी रहेगी परंतु खर्च भी साथ-साथ बढ़ेगा। नौकरी में बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। कार्य में गंभीर और सतर्क रहना लाभ देगा। मित्र या संबंधी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग — नारंगी | भाग्यशाली अंक — 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-03 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी मध्याह्न 12:25 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: रात्रि 11:14 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र शाम 05:59 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र।
योगः परिघ शाम 04:57 बजे तक, उपरांत शिव योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:51 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: श्री हनुमान जयंती (कन्नड़)।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा।