आपके सितारेः शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 का राशिफल
05 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। कमाई में वृद्धि होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने का संयोग बना है। उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। विरोधी नुकसान पहुँचाने की ताक में बैठे हैं। प्रॉपर्टी डील में लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग — चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक — 7
वृषभ
मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल। नौकरी में सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बना रहेगा जिससे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग — बादामी | भाग्यशाली अंक — 4
मिथुन
काम का अधिक दबाव मानसिक तनाव दे सकता है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिन खर्चीला रहेगा तथा कुछ अनिवार्य खर्च सामने आएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ पेंडिंग काम निपटाने होंगे।
भाग्यशाली रंग — हरा | भाग्यशाली अंक — 3
कर्क
कारोबार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व निवेश का फायदा संभव। शिक्षा व शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने का योग। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग — भूरा | भाग्यशाली अंक — 2
सिंह
नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। अधूरी चाहत पूरी होने की संभावना। उधार दिया धन वापस मिलने के योग। बिजनेस में आय बढ़ेगी। संतान को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग — नारंगी | भाग्यशाली अंक — 9
कन्या
कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। पिता तथा पैतृक पक्ष से लाभ संभव। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता। अप्रत्याशित रूप से कुछ लाभ मिलने के संकेत। शिक्षा व शिक्षण कार्य में विशेष सफलता। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ | भाग्यशाली अंक — 8
तुला
सेहत पर ध्यान देना होगा। थकान व मानसिक परेशानी की संभावना। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक, अन्यथा खर्च बढ़ सकता है। छोटी अवधि के निवेश से बचने की सलाह। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — सफेद | भाग्यशाली अंक — 1
वृश्चिक
जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से खुशी। नौकरी में अनुकूलता। टीमवर्क से कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। साझेदारी के कार्यों के लिए भी अच्छा समय। वाहन सुख का संयोग।
भाग्यशाली रंग — बैगनी | भाग्यशाली अंक — 6
धनु
काम के प्रति सजग रहने की आवश्यकता। कोई कार्य बनते-बनते अटक सकता है। बैंकिंग कार्यों में सफलता संभव। इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा। लुभावनी डील के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। बिजनेस में लाभ।
भाग्यशाली रंग — हल्का पीला | भाग्यशाली अंक — 9
मकर
पारिवारिक जीवन में प्रेम, सुख और सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से अनुकूलता व प्रसन्नता। किसी पूर्व परिचित या मित्र से मुलाकात संभव। नौकरी व कारोबार में दिन अच्छा। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। खानपान व आराम का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग — मटमेला | भाग्यशाली अंक — 8
कुम्भ
कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों से दूर रहने की सलाह। किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी संभव। सहकर्मियों से तालमेल आवश्यक, अन्यथा सहयोग में कमी महसूस होगी। दिन खर्चीला रहेगा। सुख-साधनों की चाह में धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग — सिलेटी | भाग्यशाली अंक — 1
मीन
कठिन कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों व सहयोगियों से पूरा समर्थन मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। भाई-बहनों से संयमित व्यवहार रखना उचित, मतभेद संभव। कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है, पर समाधान में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग — बादामी | भाग्यशाली अंक — 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-06 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वितीया रात्रि 09:25 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया का आरम्भ।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 08:48 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा कल प्रातः 06:13 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ रात्रि 11:46 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:53 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।