आपके सितारेः शनिवार, 06 दिसंबर 2025 का राशिफल
06 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
सफलता मेहनत पर बहुत निर्भर रहेगी, इसलिए आलस से बचना होगा। दूसरों के मामलों से दूरी बेहतर परिणाम देगी। नौकरी में दिन अच्छा बीतेगा। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बन सकेगा। पूर्व में किए गए काम के लिए प्रोत्साहन मिलने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
कम प्रयास में कार्य पूर्ण होने की संभावना है। भाग्य पूरा साथ देगा। आर्थिक लाभ के योग मजबूत हैं। पूर्व में किए गए निवेश का भी फायदा मिल सकता है। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे और अधिकारियों व सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 11
मिथुन :-
कुछ चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। बुद्धि प्रखर रहेगी और स्थितियों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कमाई में वृद्धि होगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :-
कामकाज को बेहतर तरीके से मैनेज करने की आवश्यकता रहेगी। कुछ पेंडिंग कार्य निपटाने होंगे। कोई काम अचानक सामने आ सकता है, जिससे योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। दिन खर्चीला भी रहेगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जिन्हें टालना कठिन होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
किसी पुरानी परेशानी का समाधान संभव है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना लाभकारी होगा। कुछ लोग प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए वाणी संयमित रखना आवश्यक है। मेल-जोल बढ़ाने से लाभ की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 1
कन्या :-
भाग्य का उत्तम सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। कार्यभार अधिक रहेगा। अकाउंट और शिक्षण से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। नौकरी परिवर्तन के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
इंश्योरेंस, कला और वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े जातकों को कमाई और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। किसी अप्रत्याशित माध्यम से लाभ संभव है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक :-
कमाई बनी रहेगी और सुख-साधनों का आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी कार्य से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। भाग्य लाभदायक अवसर प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1
धनु :-
अटका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी मित्र या सहयोगी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों की कमाई में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर :-
काम पर ध्यान देना आवश्यक है। लापरवाही और आलस्य से कार्य रुक सकते हैं। नौकरी में किसी सहकर्मी के कारण तनाव संभव है। जिस कार्य की पूर्ण जानकारी न हो उसमें हाथ डालने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 3
कुम्भ :-
उत्साह और जोश बना रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। मानसिक उलझन का समाधान संभव है। नौकरी में तकनीकी ज्ञान और अनुभव लाभ देंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 1
मीन :-
मेहनत और लगन का उत्तम परिणाम मिलेगा। कोई पुराना अटका कार्य मित्र या सहयोगी की मदद से पूरा हो सकता है। सगा-संबंधियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय बिताने का योग है।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-07 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया शाम 06:24 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी का आरम्भ।
चंद्र राशि: रात्रि 10:38 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र कल तड़के 04:11 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल रात्रि 08:07 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रविपुष्ययोग, सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:54 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज–त्योहार: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 07:50 बजे से शाम 06:24 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।