आपके सितारेः रविवार, 07 दिसंबर 2025 का राशिफल
07 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ के मौके बनेंगे। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखना आवश्यक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। शाम के समय कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ | भाग्यशाली अंक — 1
वृषभ
व्यवहार में संयम आवश्यक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी–व्यापार में नए अनुबंध पद और प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधी परेशानी में राहत मिलने के संकेत।
भाग्यशाली रंग — बादामी | भाग्यशाली अंक — 2
मिथुन
शाम को परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का भय। संतान पक्ष से हर्ष मिलेगा। बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग लाभ देगा। धर्म–कर्म में सहभाग रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा | भाग्यशाली अंक — 6
कर्क
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नई व आनंददायक खबर मिलेगी। व्यापारिक यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश हेतु उत्तम दिन। भाग्य का सहयोग मिलेगा। परीक्षा में सफलता के संकेत।
भाग्यशाली रंग — मटमैला | भाग्यशाली अंक — 9
सिंह
विरोधियों व शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक। वाणी पर संयम रखें। शाम को जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। धन व्यय अधिक होगा, खर्च पर नियंत्रण आवश्यक। प्रतियोगिता में सफलता के योग।
भाग्यशाली रंग — लाल | भाग्यशाली अंक — 5
कन्या
कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला दिन। नौकरी की तलाश में शुभ सूचना। संतान पक्ष से सुखद समाचार। कानूनी विवाद में सफलता। शुभ आयोजनों पर धन व्यय संभव। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में सहभाग।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा | भाग्यशाली अंक — 6
तुला
घर–परिवार में सुख व आनंद का वातावरण। किसी पारिवारिक सदस्य से भेंट संभव। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी, क्षमता साबित करनी होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। लेन–देन की समस्या समाप्त।
भाग्यशाली रंग — जरिम | भाग्यशाली अंक — 6
वृश्चिक
भाग्य लाभ और उन्नति का अवसर देगा। प्रॉपर्टी व गृहनिर्माण से जुड़े कारोबार में लाभ। विदेशी क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना। सरकारी योजनाओं से भी लाभ। पारिवारिक जीवन अनुकूल।
भाग्यशाली रंग — लाल | भाग्यशाली अंक — 9
धनु
भाग्य अनेक स्रोतों से लाभ दिला सकता है। नौकरी में सामान्य दिन। सहकर्मियों–सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग। कोई बड़ी योजना सफल होगी। साझेदारी के कारोबार में लाभ व सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — क्रीम | भाग्यशाली अंक — 3
मकर
कामकाज में सजगता आवश्यक। खर्च पर ध्यान दें। अनचाहे खर्च से मन विचलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार बन सकता है। किसी तकनीकी समस्या से परेशानी संभव।
भाग्यशाली रंग — मटमैला | भाग्यशाली अंक — 8
कुम्भ
मेहनत व निरंतर प्रयास का फल मिलेगा। कार्ययोजना सफल होगी। आर्थिक लाभ के योग। घर या प्रॉपर्टी में निवेश हेतु अनुकूल दिन। कहीं से अचानक लाभ की संभावना। फँसा धन प्रयास करने पर प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — नीला | भाग्यशाली अंक — 7
मीन
मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। कामकाज व कारोबार में लाभ के साथ उलझन भी संभव। सहकर्मियों–सहयोगियों से तालमेल आवश्यक। बिजनेस का दूसरा भाग लाभ बढ़ाने वाला।
भाग्यशाली रंग — धानी | भाग्यशाली अंक — 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। — मोबाइलः 9893118788
-08 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थी शाम 04:03 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:52 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म शाम 05:01 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:55 बजे,
सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज–त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 02:52 बजे से प्रारम्भ।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।