आपके सितारेः बुधवार, 10 दिसंबर 2025 का राशिफल

10 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 9, 2025 - 23:14
 0
आपके सितारेः बुधवार, 10 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष

काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए पूरे दिन को बेहतर ढंग से मैनेज करने की जरूरत रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने का योग है, जिसके लिए कमर कसकर तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाकर रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1

वृषभ

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से विशेष तालमेल बनाने पर लाभ मिलेगा। अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2

मिथुन

काम का दबाव बढ़ सकता है। अधिकारीवर्ग से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशैली में नयापन लाने से टारगेट पाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में खर्च नियंत्रण में रहेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

कर्क

आत्मविश्वास और उत्साह से दिन भरा रहेगा। निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता लाभ दिलाएगी। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से होगा। अटका हुआ काम पूरा होगा। कारोबार में बड़ी डील मिलने की संभावना है। सुख-साधनों का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9

सिंह

कार्यक्षेत्र में सजग रहकर कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। होटल व किराना कारोबार में आर्थिक लाभ संभव। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5

कन्या

नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

तुला

बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। ज्वेलरी, वाहन और इंश्योरेंस कारोबार से जुड़े लोगों को वित्तीय लाभ मिलेगा। पूर्व निवेश फायदा देगा। कुछ लोगों के मन में नौकरी परिवर्तन का विचार आ सकता है।
भाग्यशाली रंग — जरिम कलर, भाग्यशाली अंक — 6

वृश्चिक

काम का दबाव अधिक रहेगा और अटके कार्यों को निपटाना होगा। आर्थिक योजनाएँ सफल होंगी। दीर्घकालिक निवेश लाभ देगा। वाहन व धातु से जुड़े कारोबारियों को फायदा हो सकता है। सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलेगी।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9

धनु

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से तालमेल भविष्य में लाभ देगा। दीर्घकालिक निवेश करना लाभकारी रहेगा। होटल और किराना व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के योग। शुभ कार्यों पर धन व्यय हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — क्रीम, भाग्यशाली अंक — 3

मकर

कार्यक्षेत्र में नई परेशानी सामने आ सकती है। दिन का दूसरा भाग बिजनेस में लाभकारी रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र में बड़ा अवसर मिल सकता है। कानूनी मामलों में विवाद से बचना उचित।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8

कुम्भ

मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने के संकेत हैं। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेगा। वकालत तथा चिकित्सा क्षेत्र के लिए दिन लाभकारी। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने से आनंद मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7

मीन

भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। लोहा, धातु व बिल्डिंग मैटेरियल कारोबार में कमाई के योग हैं। बिजनेस में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक, अन्यथा कार्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-11 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: सप्तमी अपराह्न 01:56 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी का आरम्भ।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र कल तड़के 03:55 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ प्रातः 11:40 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:51 बजे से मध्याह्न 12:33 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:57 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor