आपके सितारेः रविवार, 14 दिसंबर 2025 का राशिफल
14 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। खर्च बना रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए कार्य करना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर–परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं, एहतियात रखना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- ईश्वरीय कृपा का लाभ मिलेगा। कम प्रयास में कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भाग्य पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी में कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- चली आ रही परेशानियों का समाधान निकलेगा। बुद्धि प्रखर रहेगी और स्थितियों को बेहतर ढंग से संभालने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में कमाई बढ़ेगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सजगता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कामकाज को बेहतर ढंग से प्रबंधित करना होगा। कुछ लंबित कार्य निपटाने पड़ेंगे। अचानक कोई कार्य आने से योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। दिन खर्चीला रहेगा। व्यवसाय में मध्यम लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- चली आ रही समस्या का समाधान संभव है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। कुछ लोग प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं। वाणी में संयम रखें। संपर्क बढ़ाने से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी में कार्य सुचारु रूप से चलेगा और व्यस्तता बनी रहेगी। लेखा व शिक्षण से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- व्यवसाय में कमाई के अवसर मिलते रहेंगे। बीमा, कला और वाणिज्य से जुड़े जातकों को उन्नति और लाभ के विशेष योग हैं। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। अप्रत्याशित माध्यम से भी लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- जेरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में अच्छी डील के योग हैं। भाग्य लाभदायक अवसर लेकर आएगा। सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- भाग्य उन्नति दिलाएगा। अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में कमाई बढ़ेगी। सरकारी कार्यों और योजनाओं से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- लापरवाही और आलस्य से कार्य अटक सकता है। नौकरी में सहकर्मी के कारण तनाव संभव है। बिना पूरी जानकारी के किसी कार्य में हाथ न डालें। धन वापसी में परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। मानसिक उलझन का समाधान मिलेगा। नौकरी में तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। पूर्व के कार्यों और निवेश से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और रोमांटिक समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से संबंधित चिंता का समाधान संभव है। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-15 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः एकादशी रात्रि 09:19 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी का आरम्भ।
चंद्र राशिः तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र प्रातः 11:08 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः शोभन योग मध्याह्न 12:30 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:53 बजे से मध्याह्न 12:35 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:59 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:28 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज–त्योहारः सफला एकादशी व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।