आपके सितारेः मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 का राशिफल
16 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। महिला मित्रों से सावधानी रखनी होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा, जिससे कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। एक साथ कई कार्य हाथ में आ सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी समय निकलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ
वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता रहेगी। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। दान-धर्म के कार्यों में रुचि रहेगी, वहीं संतान से जुड़ी उलझन सुलझाने का प्रयास करना होगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन
कामकाज के मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी संभव है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना उचित रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क
खर्चों से भरा दिन रहेगा, इसलिए कोई भी खरीदारी सोच-समझकर करनी होगी। नौकरी में जिम्मेदारी से किए गए कार्यों के लिए अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। लंबित सरकारी कार्य पूरे करने का प्रयास होगा, हालांकि कुछ अड़चनें बनी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह
समस्याओं से भरा दिन रह सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव के कारण मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। नया घर खरीदने का निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी योजना में लगाया गया धन फंस सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला दिन रहेगा। राजनीति में किसी बड़े नेता से भेंट हो सकती है। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी सिद्ध होंगे। पार्ट-टाइम कार्य की योजना बनेगी। मन में कुछ उलझनें रहेंगी और जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला
खुशनुमा दिन रहेगा, लेकिन काम की तेज़ रफ्तार के कारण अधिकारियों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। किसी पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक
मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना होगा। पिता से बातचीत करने पर मानसिक हल्कापन महसूस होगा। खर्चे तेज़ी से बढ़ेंगे। काम का दबाव अधिक रहने से कुछ कार्य रुक सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु
वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर बोलना लाभकारी रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद साथ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराना परिचित जीवन में फिर लौट सकता है, ऐसे में वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। खानपान में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर
हर कार्य सोच-समझकर करने का दिन रहेगा। आय सीमित रहेगी, जबकि खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आसपास के विरोधियों से सतर्क रहना होगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी रखें। व्यवसाय में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ
सामान्य दिन रहेगा। अटकी हुई डील को फाइनल करने का प्रयास सफल हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में नए साथी का प्रवेश संभव है। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन के मामलों में योजनाबद्ध तरीके से चलना उचित रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन
नई सफलता लेकर आने वाला दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए वाहन की खरीदारी संभव है। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आवागमन बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-17 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः त्रयोदशी अर्द्धरात्रि 02:32 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी का आरम्भ।
चंद्र राशिः प्रातः 10:26 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र शाम 05:11 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा अपराह्न 02:17 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः सर्वरथसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहारः प्रदोष व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः अर्द्धरात्रि 02:32 बजे से कल अपराह्न 03:47 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।