आपके सितारेः शनिवार, 20 दिसंबर 2025 का राशिफल

20 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 19, 2025 - 23:02
 0
आपके सितारेः शनिवार, 20 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
आर्थिक लाभ, अप्रत्याशित फायदा मिलने का योग बना हुआ है। चतुर बुद्धि और साहस से मुश्किल हालात पार होंगे। नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना लाभकारी रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजक बीतेगा। वाहन सावधानी से चलाना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ेंगे, जिन्हें चाहकर भी रोका नहीं जा सकेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास रहेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :-
काम का अधिक दबाव मानसिक तनाव और उलझन पैदा करेगा। टीम का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान से जुड़ी किसी जिम्मेदारी के चलते कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, घबराने के बजाय संयम से स्थिति संभालनी होगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है, लेकिन व्यवसाय में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बीतेगा और घूमने का प्लान बन सकता है। माइग्रेन की समस्या वाले जातक विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
तकनीकी ज्ञान का पूरा लाभ मिलेगा। तकनीकी विषयों में शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों के लिए समय सकारात्मक और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। पूर्व में किया गया कार्य लाभ दिला सकता है। व्यवसाय में आर्थिक फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :-
कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मेहनत और नए विचारों का लाभ मिलेगा। परंपरा से हटकर काम करने का मन बनेगा। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन होगा। विदेशी क्षेत्र से संपर्क का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
आर्थिक लाभ के साथ करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल से काम करने का फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा मौका मिल सकता है। परिवार से दूर रहने वालों के लिए परिजनों से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :-
नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। साहसिक कदम उठाकर लाभ प्राप्त होगा। वाहन और बिजली से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ का योग है। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में क्रोध और आवेश से बचना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

धनु :-
मानसिक उलझन का समाधान मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास करने वालों को अवसर मिल सकता है। शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
सफलता का दारोमदार मेहनत पर निर्भर करेगा। मन दुविधा और उलझन में रहेगा, कई सवाल विचलित कर सकते हैं। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :-
लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में फायदा मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग हो सकेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी से सरप्राइज मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंता का समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और शिक्षण से जुड़े लोगों को लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ और सफलता मेहनत पर भी निर्भर करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-21 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास, शुक्ल पक्ष।

तिथिः प्रतिपदा प्रातः 09:10 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशिः धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 03:36 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि, शाम 04:36 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:56 से मध्याह्न 12:38 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:03 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:31 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहारः चंद्र दर्शन।

विशेष दिवसः साल का सबसे छोटा दिवस।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः शनिवार रात्रि 01:21 बजे समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor