आपके सितारेः गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 का राशिफल
25 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कामकाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। राशि से दशम भाव में चंद्रमा का गोचर योजनाओं को सफल बनाने में सहायक रहेगा। मित्र के सहयोग से लाभ के योग बनेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च की स्थिति भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति एवं न्यायालय से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में सहभागिता होगी। व्यापारियों की आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई अभिलाषा पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। अटका धन वापस मिलने की संभावना है। रोजगार की दिशा में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। मित्र या पुराने परिचित से सहायता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि और सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक मामलों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। आर्थिक लेन-देन करते समय पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। धातु कारोबार से लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं, नियंत्रण आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- एक से अधिक स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। नई योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है। प्रबंधन क्षमता और मधुर व्यवहार से लाभ मिलेगा। विरोधियों से भी कार्य निकलवाने में सफलता मिलेगी। व्यापार में विशेष लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता आवश्यक रहेगी। अनावश्यक चिंता परेशान कर सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियों से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों की ईर्ष्या से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पिता एवं वरिष्ठ परिजनों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। कोई अभिलाषा पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार और मित्रों पर खर्च संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। नौकरी में सकारात्मक वातावरण रहेगा। नई योजना या कार्य आरंभ हो सकता है। अधिकारियों से निकटता और सहयोग प्राप्त होगा। लाभदायक सूचना मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना आवश्यक है। नौकरी में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। रोजगार की दिशा में सकारात्मक समाचार संभव है। सायंकाल चंद्रमा का गोचर राशि में होने से संयम आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- मानसिक उलझन के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। कोई कार्य अटकने की संभावना है। नई जिम्मेदारियों से थकान और तनाव अनुभव होगा। आभूषण, वस्त्र और संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-26 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवत्ः 2082
शक संवत्ः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः षष्ठी अपराह्न 01:43 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 03:10 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09:00 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि अपराह्न 02:01 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:05 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:33 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।