आपके सितारेः शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 का राशिफल

26 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 25, 2025 - 22:32
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। किसी कारण से कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य परिवार के सहयोग से पूरा हो पाएगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
ससुराल पक्ष के संबंधियों से वाद-विवाद से बचाव आवश्यक है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन सिरदर्द और सर्दी-जुकाम की आशंका बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से होगा। वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। बच्चों के साथ तालमेल बढ़ेगा। किसी जिम्मेदारी के पूर्ण होने से आत्मसंतोष प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। नौकरी में दिन मिला-जुला रहेगा, मन काम से भटक सकता है। अधिकारियों का व्यवहार आहत कर सकता है, इसलिए सीमित अपेक्षाएं रखें। सेहत के मामले में भी दिन नरम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। पारिवारिक जरूरतों और बच्चों की खुशी पर धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में लाभ के योग हैं। होटल और बेकरी से जुड़े कारोबारियों की कमाई में विशेष वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। योजना के अनुसार कार्य करने का अवसर मिलेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है। मित्रों और सगे संबंधियों से भेंट का योग है। अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत हैं। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। पारिवारिक प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। बिजनेस करने वालों की कमाई अच्छी रहेगी। कोई अधूरा कार्य पूर्ण होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। परिवार से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट संभव है। भाइयों के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा और संबंध मधुर बनेंगे। किराना और होटल कारोबार से जुड़े लोगों की कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
कमाई के साथ खर्च में भी वृद्धि के योग हैं। नौकरी में मानसिक तनाव रह सकता है। मन को दबाकर कार्य करना पड़ सकता है। रुझान मनोरंजन और सुख-साधनों की ओर रहेगा। मित्रों के सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
कमाई के साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। नौकरी में मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। मन को मारकर कार्य करना पड़ सकता है। रुझान मनोरंजन और सुख-साधनों की ओर रहेगा। मित्रों के सहयोग से खुशी मिलेगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट संभव है। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। कोई कार्य उलझने से मानसिक परेशानी रह सकती है। तकनीकी समस्या के कारण दिक्कत आने की आशंका है। यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है। भावुकता और उतावलेपन में निर्णय लेने से बचाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार में अच्छी कमाई होगी। पारिवारिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Top of Form

-27 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः सप्तमी अपराह्न 01:09 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशिः मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09:09 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात मध्याह्न 12:12 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:05 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:34 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः मंडला पूजा।

विशेष दिवसः गुरु गोविन्द सिंह जयंती।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 01:09 बजे से अर्द्धरात्रि 12:39 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor