आपके सितारेः रविवार, 28 दिसंबर 2025 का राशिफल
28 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
कुछ अनचाहे खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। नौकरी में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सेहत पर ध्यान आवश्यक है, कमर और पीठ में परेशानी की आशंका है। पारिवारिक जीवन में उलझन संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी वजह से जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ
नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ संभव है। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुकून और मधुरता बनी रहेगी। घूमने की योजना बन सकती है। कोई जरूरी घरेलू कार्य पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन
कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाने पड़ेंगे। काम का अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ संभव है। किसी मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। विदेशी स्रोत से लाभ के योग हैं। सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क
नौकरी में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पिता से लाभ संभव है। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
नौकरी में प्रयासों से बड़ी सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से प्रसन्नता होगी। पिता को लाभ का अवसर मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। कहीं से आर्थिक लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
कार्यक्षेत्र में अनुभव और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। अधूरा कार्य पूर्ण होगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। सगे संबंधी से मुलाकात होगी। कोई चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। कोई नया कार्य आरंभ हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा अवसर मिल सकता है। आय में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। कोई आनंददायक समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक
भाग्य एक से अधिक स्रोतों से लाभ दिला सकता है। नौकरी में कार्य सुचारु रूप से चलेगा। वाणी, व्यवहार कुशलता और पूर्व अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी मित्र या पुराने परिचित से सहयोग संभव है। पूर्व निवेश या प्रयासों से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु
कार्यक्षेत्र में काम पर पूरा ध्यान देना होगा। तकनीकी समस्या से परेशानी संभव है। नौकरी में नया दायित्व मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। किसी उपकरण की खराबी से धन खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर
मेहनत से बढ़कर लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा और कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। विदेशी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहभागिता होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ
जोखिम वाले कार्यों से बचाव जरूरी है। अनचाहे खर्च बजट असंतुलित कर सकते हैं। शनि-चंद्र युति से मन विचलित रह सकता है, स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है। सेहत पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन
रुचि धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगी। ईश्वरीय कृपा का अनुभव होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। घरेलू व्यवस्था में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित मिलने आ सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-29 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः नवमी प्रातः 10:12 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशिः प्रातः 07:41 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रेवती नक्षत्र प्रातः 07:41 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी, कल प्रातः 06:04 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः परिघ प्रातः 07:36 बजे तक, उपरांत शिव, कल तड़के 04:31 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 11:59 बजे से मध्याह्न 12:41 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:06 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:35 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः प्रातः 07:41 पर समाप्त।
मूलः कल प्रातः 06:04 पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।