आपके सितारे: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 का राशिफल
29 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
सामाजिक प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। गृहनिर्माण के कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
परिवार के सदस्यों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट हो सकती है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। फैशन और गिफ्ट आइटम से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
किसी पारिवारिक कार्यक्रम या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ हो सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू जिम्मेदारियां पूरी होंगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
शौक और मनोरंजन पर धन व्यय होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बिना मांगे सहायता करने से बचना उचित रहेगा, अन्यथा गलत अर्थ निकाले जा सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। समझदारी और अनुभव का लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मी या सगे संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा। व्यवसाय में अच्छी कमाई होगी। वस्त्र और धातु के कारोबार में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों और पूर्व परिचितों से भेंट होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है, अन्यथा बजट से बाहर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा, विशेषकर शुगर और बवासीर से पीड़ित लोग सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा, अन्यथा अनावश्यक परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ कार्य में सहभागिता संभव है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
कामकाज संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र में मेहनत और बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्रों से लाभ के संकेत हैं। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
परिवार के साथ सुखद और अनुकूल समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट हो सकती है। घर के बड़ों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। कोई सुखद सरप्राइज लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ :-
कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी। विदेश या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
कार्य के प्रति सतर्कता आवश्यक रहेगी। कोई कार्य उलझ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। विरोधी और शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। खानपान में संयम रखें। सेहत और वाहन पर खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-30 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः दशमी प्रातः 07:50 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी कल प्रातः 05:00 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 07:41 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र कल तड़के 03:58 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध अर्द्धरात्रि 01:02 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 11:59 बजे से मध्याह्न 12:41 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:36 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः पौष पुत्रदा एकादशी, धर्म सावर्णि मन्वादि।
विशेष दिवसः तैलंग स्वामी जयंती।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।