आपके सितारे- बुधवार, 31 दिसंबर 2025 का राशिफल

31 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Dec 30, 2025 - 22:32
 0
आपके सितारे- बुधवार, 31 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
राशि में विराजमान चंद्रमा लाभ और सुख दिलाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
भाग्य का साथ मिलने से मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने के संयोग बनेंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी। गिफ्ट आइटम और फैशन से संबंधित कारोबार करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। बिजनेस में कमाई बढ़ने से मन आनंदित रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
नौकरी में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। बिजनेस में कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षमता से लाभ प्राप्त होगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। माता की ओर से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पिता की ओर से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
नौकरी में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। तकनीकी और विदेशी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता की संभावना है। मित्र या संबंधी सहयोग कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
संतान की सेहत से जुड़ी चिंता का समाधान होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। दिन प्रेम और आनंद से भरपूर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। लोहा और तांबा से संबंधित कार्यों में फायदा मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद प्राप्त होगी। होटल से जुड़े कारोबार में भी लाभ के योग हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में लाभ के योग रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। नौकरी में दिन सुचारू रूप से बीतेगा। निवेश के मामलों में सतर्कता आवश्यक रहेगी, अल्प अवधि के निवेश में नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई की मदद से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-
जल्दबाजी में जोखिम भरे कार्यों से बचाव जरूरी है। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। विदेशी स्रोत से लाभ के योग हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से परेशानी हो सकती है। मनपसंद खानपान का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भागीदारी होगी। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च संभव है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। संयम बनाए रखना और अधिक विश्वास करने से बचाव आवश्यक है, अन्यथा मान-सम्मान की हानि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-01 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः त्रयोदशी रात्रि 10:22 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10:48 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुभ सायं 05:12 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:01 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:37 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवसः नववर्ष 2026 प्रारम्भ।

पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor