आपके सितारेः गुरुवार, 05 फरवरी 2026 का राशिफल
01 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
Top of Form
मेष
उग्र स्वभाव और जिद पर अंकुश रखने की आवश्यकता रहेगी। परिश्रम होगा, किंतु अपेक्षित फल न मिलने से निराशा का अनुभव संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना उचित रहेगा। संतान संबंधी चिंता मन में रहेगी। बिना विचार किए किए गए कार्य से हानि की आशंका है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ
कई कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। विद्यार्थियों की रुचि अध्ययन में बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संतान पर अपेक्षाकृत अधिक खर्च संभव है। कलाकारों और खिलाड़ियों की प्रतिभा सराही जाएगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन
सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में साझेदार का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। मित्रों, निकट संबंधियों या पड़ोसियों के साथ पुराने विवाद सुलझते दिखाई देंगे। संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी, किंतु आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क
नकारात्मक मानसिकता से बचना आवश्यक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। मन में दुःख और असंतोष की भावना रहेगी। आंखों में पीड़ा की आशंका है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए परिजनों के साथ गलतफहमी से बचें। विद्यार्थियों को परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह
आत्मविश्वास की अधिकता के कारण अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना हितकर होगा। पिता और वरिष्ठों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि संभव है। वाणी और व्यवहार में संयम आवश्यक है। दोपहर बाद किसी कारण से क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
अहंकार के टकराव से बचना आवश्यक रहेगा। न्यायालय संबंधी मामलों में सतर्कता रखें। आकस्मिक धन खर्च संभव है। मित्रों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। मानसिक चिंता बनी रह सकती है, इसलिए शांत मन से कार्य करें। नौकरीपेशा वर्ग को अधीनस्थ कर्मचारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला
दिन शुभफलदायी रहेगा। विभिन्न स्रोतों से लाभ के योग बनेंगे। आय में वृद्धि संभव है। मित्रों से सहयोग मिलेगा, हालांकि उनके कारण खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की यात्रा रोमांचक अनुभव देगी। परिजनों से भेंट आनंद प्रदान करेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए संबंध पक्का होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक
कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। संतान की प्रगति से संतोष प्राप्त होगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। आर्थिक निवेश को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। शारीरिक आलस्य और मानसिक चिंता का प्रभाव कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गलत कार्यों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। विरोधियों से विवाद टालना उचित रहेगा। गृहस्थ जीवन संतोषजनक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर
सामाजिक और व्यावसायिक कार्यों के कारण आकस्मिक खर्च संभव है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। क्रोध और नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद से बचें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में योग्यता का उचित उपयोग हो सकेगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुंभ
छोटी यात्रा का योग बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों का सुख मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारों से लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होने के संकेत हैं। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। समय का सदुपयोग आवश्यक है, कार्यों को लंबित न रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में प्रिय की भावनाओं को महत्व दें।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन
मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साहपूर्वक कार्य पूर्ण करने का प्रयास रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता से दूरी बनाए रखना तथा वाणी में संयम रखना आवश्यक है। नौकरीपेशा वर्ग को सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-06 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: पंचमी अर्द्धरात्रि 01:18 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:23 बजे तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति रात्रि 11:37 बजे तक उपरांत शूल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:04 बजे।
राहूकालः अपराह्न 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।