आपके सितारेः रविवार, 01 फरवरी 2026 का राशिफल

01 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 31, 2026 - 22:39
 0
आपके सितारेः रविवार, 01 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगी। कमाई अच्छी रहेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दिन घर–परिवार के मामलों में अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। बड़े भाई से भी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :-
सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कोई घरेलू काम पूरा होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता आवश्यक है। शुगर और बीपी से पीड़ित जातक विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :-
अकाउंट और तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सम्मान मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंता का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। सेहत अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर चिंता संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :-
उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी में काम सुचारू रहेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन निवेश से धन लाभ संभव है। माइग्रेन से पीड़ित जातक सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
सरकारी काम में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। पूर्व निवेश से लाभ प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। दिया गया धन वापस मिल सकता है। सोना और धातु के कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ होगा। विपरीतलिंगी मित्रों से सहयोग मिलेगा। रेडीमेड वस्त्र और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। विदेशी क्षेत्र से संबंधित कार्यों से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :-
नौकरी में काम का दबाव रहेगा। अधिकारी भरोसा जताएंगे और नए अवसर मिलेंगे। नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :-
वाद–विवाद से बचाव जरूरी है। खान–पान में संयम रखें। जोखिम भरे कार्यों, बिजली उपकरण और अग्नि से सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कार्यों के उलझने से मानसिक तनाव संभव है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :-
योजनाओं में बदलाव करना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्कता जरूरी है, छवि खराब करने का प्रयास हो सकता है। गुरु की शुभ दृष्टि से संयम और समझदारी द्वारा स्थिति अनुकूल बनेगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। निजी खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :-
भाग्य कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सरकारी काम में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी प्राप्ति के प्रयासों में सफलता संभव है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई चाहत पूरी होगी। राजनीतिक संपर्क से फायदा होगा। लोहा और धातु के कार्य में लाभ मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक उन्नति होगी। कारोबार विस्तार के प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :-
करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। बिजली उपकरण से जुड़े कार्यों में लाभ और सफलता मिलेगी। बुद्धि और धैर्य से परिस्थितियां संभलेंगी। प्रॉपर्टी के कार्यों में लाभ होगा। लव लाइफ में प्रेमी का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-02 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ – फाल्गुन,
पक्षः कृष्ण।

तिथिः प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 01:52 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशिः रात्रि 10:47 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 10:47 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान प्रातः 07:21 बजे तक, उपरांत सौभाग्य प्रातः 04:46 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:03 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:01 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः फाल्गुन मास प्रारम्भ, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor