आपके सितारेः शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 का राशिफल

13 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 12, 2026 - 23:35
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामों को कल पर डालने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपसी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा।

भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। जीवनसाथी कामों में पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैये को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, इसलिए उन पर निगरानी बनाए रखना आवश्यक है। किसी से धन उधार बिल्कुल न लें, क्योंकि उतारने में समस्याएं बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए लगाने की सोच बनेगी।

भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और मेहनत से पीछे नहीं हटना है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिसमें जेब का ख्याल रखना जरूरी होगा। अच्छे कामों से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए किसी से कोई बात सोच-समझकर कहनी होगी। उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। कर्ज उतारने की पूरी कोशिश रहेगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन दिखावे के चक्कर में धन व्यय हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
दिन सामान्य रहने वाला है। यदि कोई प्रॉपर्टी डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। अच्छे खानपान का आनंद मिलेगा, जिससे जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। घूमने-फिरने जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और जरूरी टेस्ट कराए जा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
धैर्य और संयम से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन न दिखाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आय पहले से बेहतर रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी समस्या को छोटा न समझें। नए घर की खरीदारी संभव है, जिसकी लंबे समय से कोशिश चल रही थी। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। किसी परीक्षा का परिणाम बेहतर आने से परिवार का स्नेह मिलेगा। घूमने-फिरने की योजना बनाते समय जेब का ख्याल रखें। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में अच्छी छवि बनेगी।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ :-
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। दूर रह रहे किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी में गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना के लिए समय अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मान या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। मन के भटकाव पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-14 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ – फाल्गुन, पक्ष – कृष्ण।

तिथिः द्वादशी शाम 04:01 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 12:42 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढा नक्षत्र शाम 06:16 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि अर्द्धरात्रि 03:18 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:56 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:10 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः विजया एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor