आपके सितारेः शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 का राशिफल

14 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 14, 2026 - 00:17
 0
आपके सितारेः शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग लिया जाएगा। विवाद से बचकर रहना चाहिए, अन्यथा मुसीबत में पड़ने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम रखना आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-
दिन बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। सब्र रखने से नई ऊँचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में लाभ होगा। नई धार्मिक जगह के दर्शन का सुख प्राप्त होगा। दोस्तों या सहयोगियों के साथ टूर का योग बनेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन :-
दिन अच्छे परिणाम लाने वाला रहेगा। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी और ऊर्जा व सकारात्मकता महसूस होगी। व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्ममनन आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
दिन सुखमय रहेगा। साहस में वृद्धि होगी और साहसपूर्ण कार्यों को करने की क्षमता बनेगी। गृह भूमि से लाभ मिलेगा। प्रभावशाली कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन में नया कदम उठाने का योग बनेगा। धैर्य से काम करने पर पूर्ण परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
घर में अपनी बात रखने पर अच्छा फल मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट संबंधी समस्या के लिए किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लिया जाएगा। व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम से काम करने पर सुख मिलेगा। नकारात्मक बातों से दूर रहकर सकारात्मक विचार अपनाने होंगे।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या :-
नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से साझा किया जाएगा और अच्छी सलाह मिलेगी। अन्न-धन में वृद्धि होगी। कार्यरत पद पर पदोन्नति के योग बनेंगे। नई दिशा में काम करने से योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी। महिलाएं घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी और बच्चों के लिए नई भोजन सामग्री बनाएंगी।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-
गुस्से के बजाय शांति से समस्याओं का समाधान होगा, जिससे घरेलू व्यवस्था में सामंजस्य बना रहेगा। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाने में सफलता मिलेगी। खुशनुमा व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक :-
परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य से खुशियाँ बढ़ेंगी। परिवारजनों का सहयोग मिलने से समस्याओं का समाधान होगा। सेहत के लिहाज से चुस्ती बनी रहेगी। कार्य करने की कला से लोग प्रभावित होंगे।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु :-
दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य और पारिवारिक रिश्तों के बीच संतुलन बना रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में समयानुसार परिवर्तन की आवश्यकता रहेगी। कर्मचारियों और स्टाफ में अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
पारिवारिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। किसी राजनेता से संपर्क बनेगा। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ रुके कार्यों को गति मिलेगी। योजनाओं में सहयोगियों की आवश्यकता पड़ सकती है। भक्तिमय वातावरण रहेगा, गौ सेवा से सुख और सानिध्य बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ :-
व्यापार में रुकी योजनाओं के शुरू होने से व्यस्तता बढ़ेगी। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव का योग बनेगा, जिससे एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा तरक्की में सहायक रहेगी। दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाल रहेंगे। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुसार सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार होगा। कार्यों में राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

-15 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ-फाल्गुन, पक्षः कृष्ण।

तिथिः त्रयोदशी सायं 05:04 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सायं 07:48 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात अर्द्धरात्रि 02:47 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:55 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:11 बजे।

राहूकालः सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः महाशिवरात्रि व्रत, मासिक शिवरात्रि।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः सायं 05:04 बजे से कल प्रातः 05:23 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor