आपके सितारेः बुधवार, 18 फरवरी 2026 का राशिफल
18 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
व्यवहार में थोड़ा लचीलापन और नरमी रखने से लोग जुड़ेंगे। प्रेम के मामले में पार्टनर के साथ भविष्य की साझा योजनाओं पर बातचीत होगी, जिससे रिश्ते में नया भरोसा पैदा होगा। पुराने विवाद सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। सेहत के लिहाज से दिन संतुलित है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। रिश्तों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमी टलेगी। सेहत को लेकर सतर्कता रखें, खासकर बाहर के खान-पान से बचाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
नए शोध या पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। साफ और ईमानदार बातचीत से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सोच मेल खाती हो। वित्तीय लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
प्रेम संबंधों में नई गहराई महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। आपसी भरोसा बढ़ेगा। परिवार में चल रही अनबन को पहल करके ठीक किया जा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
पेशेवर जीवन में साहसिक फैसले बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आत्मविश्वास को अहंकार में बदलने से बचना जरूरी है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान ही असली जीत साबित होगा। व्यापारियों को बड़ा सौदा मिल सकता है। निजी जीवन में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधानी जरूरी है। संतुलित और हल्का भोजन लाभकारी रहेगा। छात्रों के लिए मेहनत भरा समय है, जिसके परिणाम भविष्य में सुखद होंगे। लव लाइफ में छोटी-छोटी खुशियां मिलेंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
दफ्तर में सहकर्मियों के बीच चल रहे विवाद सुलझाने में भूमिका अहम रहेगी, जिससे निष्पक्ष छवि बनेगी। दूसरों के सुझाव सुनें, लेकिन अंतिम निर्णय विवेक और अंतरात्मा की आवाज से लें। रिश्तों के मामले में समय रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
लव लाइफ में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। शाम के समय घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक रूप से सुधार के संकेत हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें। दूसरों की बुराई करने से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
समय परिपक्वता और गंभीरता का रहेगा। पहले किए गए कामों का फल प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। स्किल्स को निखारने का यह सही समय है। लव लाइफ में व्यवहारिक सोच रहेगी। पार्टनर के साथ बचत की योजना बनेगी। जोखिम भरे निवेश से बचाव जरूरी है। पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे सफलता से निभाया जाएगा। सख्ती को संतुलित रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। पुराने निवेशों से लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीरता रहेगी और एकांत में उन पर काम होगा। दफ्तर में मेहनत रंग लाएगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए लोगों से जुड़े रहना लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
दूसरों से अपेक्षाएं व्यावहारिक रखें। करियर के लिहाज से समय शानदार रहेगा। नए और प्रभावशाली संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। धन लाभ की प्रबल संभावना है। सक्रिय रहने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ सामाजिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
-19 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ – फाल्गुन, पक्ष: शुक्ल।
तिथि: द्वितीया अपराह्न 03:58 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 03:00 बजे से कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08:52 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध रात्रि 08:42 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:52 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:13 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचक, फुलेरा दौज, रामकृष्ण जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।