आपके सितारेः 23 अप्रैल 2025 का राशिफल

23 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 22, 2025 - 23:47
 0
आपके सितारेः 23 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष: कार्यस्थल पर अनुशासन से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, कमाई में वृद्धि संभव। सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकारी कार्यों में अधिक प्रयास की आवश्यकता है, परंतु सफलता के योग भी प्रबल हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

वृषभ: किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या नौकरी में बदलाव संभव है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन: काम का दबाव रहेगा। बजट से अधिक खर्च की संभावना है। नौकरी में नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचें। कारोबार में शाम का समय लाभप्रद रहेगा।
शुभ रंग: गेरुआ | शुभ अंक: 4

कर्क: आर्थिक प्रगति के संकेत। मित्रों व परिचितों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। बच्चों से सुखद समाचार मिलेगा। साझेदारी में लाभ।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

सिंह: बैंकिंग व लोन संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें—कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।
शुभ रंग: मटमैला | शुभ अंक: 9

कन्या: धर्म-कर्म और अध्ययन में रुचि। भाग्य साथ देगा, करियर में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मटमैला | शुभ अंक: 9

तुला: सेहत व खानपान पर विशेष ध्यान दें। अजनबी पर भरोसा न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। नौकरी में तनाव व नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

वृश्चिक: परिवार में उत्साह का वातावरण। मित्रों व संबंधियों से सहयोग। निवेश लाभदायक रहेगा। नई योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है। सर्दी-जुकाम की आशंका। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5

धनु: शुभ समाचार मिलने की संभावना। रुका धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी दिन। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6

मकर: दिन ऊर्जा व उत्साह से भरा रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शैक्षणिक सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

कुंभ: पारिवारिक मतभेद की संभावना। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव।
शुभ रंग: कत्थई | शुभ अंक: 1

मीन: आत्मविश्वास से भरपूर दिन। मेहनत का फल मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। सर्दी-जुकाम से सावधान रहें। कार्य में लापरवाही न बरतें। लव लाइफ सुखद। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

-दैवज्ञ पं. बृज मोहन दीक्षित | मोबाइलः 9893118788

-पंचांग-गुरुवार, 24 अप्रैल 2025-

वार: गुरुवार।

विक्रम संवत्: 2082

शक संवत्: 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।

तिथि: एकादशी दोपहर 02:32 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी।

चंद्र राशि: प्रातः 03:26 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन।

नक्षत्र: शतभिषा प्रातः 10:49 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद।

योग: ब्रह्म अपराह्न 03:56 तक, तत्पश्चात इंद्र।

अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:51 से दोपहर 12:43 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदय: 05:47 बजे।

सूर्यास्त: 18:47 बजे।

राहुकाल: 13:30 से 15:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: वरुथिनी एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: श्री वल्लभाचार्य जयंती।

भद्रा: नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor