आपके सितारेः 25 अप्रैल 2025 का राशिफल

24 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 23, 2025 - 23:39
 0
आपके सितारेः 25 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष 

आपको आज किसी से भी उधार और कर्ज लेनदेन से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज बहुत ही सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। किसी से आज अनावश्यक ही वाद विवाद होने की भी आशंका है। वैवाहिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य बना रहेगा। लेकिन प्रेमी का मूड किसी बात से खराब हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ 

आपको सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा और आप अपनी योजना को सही तरीके से लागू कर पाएंगे। आपकी राशि में आज अचानक लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। आज आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में आज लाभ मिलने से भी आपको खुशी होगी। लव लाइफ भी आपकी रोमांटिक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन 

आपको आज कहीं से अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिससे आपके करियर में ग्रोथ हो सकता है। आज की अच्छी बात यह रहेगी की आप अपनी व्यवहार कुशलता और बातों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन खानपान और सेहत के मामले में अपको अपना ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क 

आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। आपका कोई काम अटक जाने से आपका मूड खराब हो सकता है। सेहत के मामले में भी दिन आज नरम गरम रहेगा इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार का जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपकी रुचि धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी। पूर्व में किया गया कोई काम आपके लिए आज लाभदायक साबित होगा। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह 

आप कुछ नया और रचनात्मक काम कर सकते हैं। आपके सहकर्मी और अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित और प्रसन्न होंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा, जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज आप पूरे कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या 

आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी काम भी आज परिवार के सहयोग से पूरा हो सकता है। आपको करियर में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा और आपको कारोबार में कोई अच्छी डील मिल पाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपकी रुचि आज खानपान में भी रहेगी जिससे आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का भी आपको आज लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला 

आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा और आप प्रेमी के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों का लाभ मिल सकता है। कोई कार्य बनने से मन खुश रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक 

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क होकर काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्च भी आज आपका बढा हुआ रहेगा। कानूनी मामलों में आज के दिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु 

निवेश सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, क्योंकि आज किसी बात को लेकर अधिकारीगण नाराज भी सकते हैं। वैसे आज आपको बिजली के उपकरण से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप आज किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ पा सकेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म कर्म और शुभ काम में भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर 

आपको आज दिखावे से बचना चाहिए नहीं तो मानहानि और धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। घर में सुख के साधन बढ़ सकते हैं। बिजली के उपकरण और वाहन पर भी आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज सहयोग और सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ 

शत्रु और विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके संपर्क का दायरा बढेगा। बिजनेस में कुछ नया करने में भी आप आज सफल रहेंगे जिससे आपकी कमाई बढेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में भी रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन 

आर्थिक मामलों में आज आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहने से आप थकान महसूस करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी भी तरह का जोखिम लेने से भी बचना चाहिए। आपको आज सरकारी काम सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788

-25 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वार: शुक्रवार।

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी प्रातः 11:44 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी।

चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद 08:53 तक, तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद।

योग: इंद्र 12:31 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति।

अभिजीत मुहूर्त: 11:51 से 12:43 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

राहुकाल: 10:30 से 12:00 बजे तक।

सूर्योदय: 05:45 बजे| सूर्यास्त: 18:48 बजे।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे है।

मूल: कोई नहीं है।

तीज-त्योहार: वरुथनी एकादशी व्रत पारण, प्रदोष व्रत

दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor