आपके सितारे) गुरुवार, 01 मई 2025 का राशिफल
01 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
आपको हर प्रकार का सहयोग परिवार के लोगों से मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई भी काम बिना सोचे न करें तो आपको लाभ होगा। शाम तक आपको कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। हालांकि काफी समय से रुका कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – तांबा लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफलता के साथ पूर्ण होंगी। राजनीति में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको सरकार से जुड़ने का फायदा मिल सकता है। नए समझौते से पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और आपको धन के मामले में बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। रात में कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात होने से मन कुछ उदास हो सकता है। संतान की तरफ से कुछ राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सफ़ेद, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
सावधानी से कार्य करें और अपने काम पर फोकस करें। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है तो सावधान रहकर अपने कार्य पूर्ण करें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन खुश होगा और शाम के वक्त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। रात में उत्साह बढ़ाने वाले मांगलिक कार्य होने से आपको काफी खुशी होगी। आपको हर कार्य समय से पूरा करने पर फोकस करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :-
धन के मामले में लाभ होगा और आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज में तरक्की होगी और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। कहीं यात्रा पर जाना भी आपके लिए सुखद और लाभ से भरा हो सकता है। प्रियजनों के दर्शन और शुभ समाचार मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 4
सिंह :-
परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी मीठी वाणी से आपको सम्मान मिलेगा और शिक्षा के मामले में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको किसी मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और धन के मामले में लाभ होगा। आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव होगा और आपके शत्रु आपस में लड़कर समाप्त हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपको धन के मामले में लाभ होने के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपको संतान की ओर से काफी सुखद समाचार मिलेगा। आपको दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत खुशी का कारण बन सकती है और हर मामले में धन लाभ होने से मन काफी प्रसन्न होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
आज का दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा और आपके लिए कार्यक्षेत्र में काफी सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और आपको धन लाभ होगा। आपकी कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। विरोधी हार जाएंगे। कहीं जरूरी कार्य से आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है और इसमें आपको धन लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8
वृश्चिक :-
करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन लाभ व तरक्की से भरा होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन के निवेश में लाभ होगा। किसी जरूरी काम से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और करियर से जुड़ी काम की जानकारी मिल सकती है। आपका दिन सफलता से भरा होगा और कारोबारी योजनाओं में लाभ होगा। दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूर्ण होंगे।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 7
धनु :-
कुछ लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं और आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। सोने चांदी के कारोबारियों को धन लाभ होगा और कहीं से कोई काम की जानकारियां आपको मिल सकती हैं। सरकार से निकटता और सहयोग का लाभ मिलेगा और आपको ससुराल पक्ष के लोगों से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 12
मकर :-
आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता के योग बने हैं। कामकाज के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और जो लोग आपके साथ काम करते हैं उनका भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े में न पड़ें और रात के वक्त आपको कुछ अतिथियों का स्वागत करना पड़ेगा और आपके लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपको लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – सिंदूरी, भाग्यशाली अंक – 11
कुम्भ :-
बिना वजह विवाद और शत्रुता हो सकती है। आपको अपनी बुद्धि से किए गए कार्य में हानि और निराशा हो सकती है। किसी बुरी खबर को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी से वाहन चलाएं और किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से बचें। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। शाम तक कोई बड़ी खबर आपको मिल सकती है। करियर के मामले में दिन परेशानियों भरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 10
मीन :-
जीवन में कई दिनों से चला आ रही कुछ समस्याएं काफी कम होंगी। लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक मामलों में आपका काफी कार्य हो सकता है। यात्रा में सावधान रहें और कोई ऐसा काम न करें कि आपको कोई नुकसान हो। आपकी मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं और कोई बड़ा खर्च भी आपके सामने अचानक से आ सकता है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ पं. बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-पंचांगः शुक्रवार, 02 मई 2025-
वार: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास – शुक्ल पक्ष
तिथि: पंचमी प्रातः 09:14 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि
चंद्र राशि: मिथुन
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 01:04 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु
योग: धृति योग तड़के 03:20 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 से 12:42 बजे तक
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं
शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग
सूर्योदय: प्रातः 05:41 बजे
सूर्यास्त: सायं 06:51 बजे
राहुकाल: प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक
तीज-त्योहार: स्कन्द षष्ठी
विशेष दिवस: श्री शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती
भद्रा: कोई नहीं
पंचक: नहीं है
मूल नक्षत्र: नहीं है
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में