आपके सितारेः रविवार, 11 मई 2025 का राशिफल
11 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। होटल आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज शाम को पूजा जरूरत करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- कारोबार में आज मनचाही बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति आदि खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। शुभ कार्यों पर धन खर्च करना फायदेमंद रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आज कारोबार में नए मौके मिलेंगे। संपत्ति आदि से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। मशीनरी और खान-पान से जुड़े कारोबार करने वालों को अच्छा सौदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। माता की तरफ से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- सोच समझकर किया गया लेन देन फायदा दिला सकता है। आलस्य से बचें और समय का सही इस्तेमाल करें। आज दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। कारोबार के लिहाज से कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यात्रा आपको मनचाहा लाभ दिला सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रभावित होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- जोखिम भरा निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह के बाद इन्वेस्ट करना फायदेमंद होगा। कारोबार में तेजी के लिए नए प्रयास करने होंगे। रोजाना के कार्यों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए उत्साहित रहेंगे। किसी तीसरे के चलते दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- आज आपके मन में संतुष्टि का भाव रहने वाला है। हालांकि कार्यभार अधिक होगा इसलिए अपनों से मदद लेने में झिझके नहीं। अविवाहित लोगों की मनचाहा साथी पाने की तलाश पूरी हो सकती है। आज आपके मन में द्वंद्व की स्थिति पैदा होगी। इस समय दिल और दिमाग के बीच तालमेल बैठाएं इससे आपको फायदा होगा। जीवनसाथी को आज अपनी बातें समझाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। आर्थिक रूप से बड़े फैसले लेने से पहले परिवार को विश्वास में लेना अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6
वृश्चिक:- अगर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो उसमें राहत मिल सकती है। आज अपने कार्यों को समय से पूरा कने का प्रयास करें। आज धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में नए मौके मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें पूरी तरह से भुनाने का प्रयास करना होगा। जोखिम भरे कार्यों में धन लगाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। बिजनस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होने वाली है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु:- अधिक भावुक न हो वरना मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज कागजात संबंधी कार्यों को अतिरिक्त सावधानी के साथ करें। आज आपको किसी को दिया गया उधार वापस मिल सकता है। इससे आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज नियमों की अनदेखी करने से बचें। वरना परेशानी में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3
मकर:-आज आपको अपनी रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कारोबार में आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। आज आप अपने शुभचिंतकों की सलाह पर काम करके लाभ कमा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। संतान पक्ष से आज आप खुशी पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा फायदा हो सकता है। कारोबार बढ़ाने की योजना आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना काम समय पर पूरा करके राहत महसूस करेंगे। दिन मिलाजुला लेकिन सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
मीन:- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, जबकि सिंगल लोग किसी सहकर्मी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। काम में शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है, सावधानी रखें। ऑफिस में जूनियर आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-12 मई 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: पूर्णिमा रात्रि 10:25 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- अर्द्धरात्रि 02:27 मिनट तक तुला तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र प्रात: 06:17 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा रहेगा।
योगः वरियान कल प्रात: 05:53 मिनट तक तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:42 मिनट तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:34
सूर्यास्तः सायं 6:56
राहूकालः प्रात: 07:30 मिनट से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कुर्म जयंती,बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयंती,वैशाख पूर्णिमा व्रत,चित्रा पूर्णमासी,पीपल पूर्णिमा।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज प्रात: 09:14 मिनट पर समाप्त।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में