आपके सितारेः गुरुवार, 15 मई 2025 का राशिफल

15 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 14, 2025 - 22:53
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 15 मई 2025 का राशिफल

मेष:- आपको आज किसी से भी उधार और कर्ज लेनदेन से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। कमाई में भी वृद्धि का संयोग बनेगा। सगे संबंधियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। वाणी पर संयम रखें और क्रोध पर नियंत्रण। सरकारी काम में अधिक प्रयास करना होगा लेकिन सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कागजी काम में सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7

वृषभ:- किसी समस्या समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। मनोबल एवं आत्मविश्वास में भी आज वृद्धि होने वाली है। नौकरी में अधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। घरेलू वातावरण में सुख-शांति का अनुभव होगा। कारोबार में आज लाभ मिलने से भी आपको खुशी होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मिथुन:- आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बजट से बढ़कर धन खर्च होने का संयोग बना है। आपको आज नौकरी में कुछ नई चुनौती का सामना करना होगा। सेहत के प्रति भी आपको ध्यान देना होगा। अष्टम चंद्रमा का गोचर हो रहा है ऐसे में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कारोबार में शाम का समय अनुकूल रहेगा। सरकारी काम बनने में परेशानी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। जरूरी काम बनेंगे, अटके हुए काम भी पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से भी फायदा हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। साझेदारी का काम आपके लिए फायदेमंद होगा।पूर्व में किया गया कोई काम आपके लिए आज लाभदायक साबित होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- आपके सहकर्मी और अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित और प्रसन्न होंगे। जो जातक बैंकिंग से संबंधित काम करना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। लोन लेने के प्रयास में भी आप सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। आज शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। सेहत के मामले में आप अपना ध्यान रखें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

कन्या:- आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी। पढने लिखने और करियर को लेकर आप अधिक सजग रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और करियर में आप कुछ नए अवसर भी पाएंगे। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए आज लाभदायक होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि सेहत का ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित कुछ समस्या आपको हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8

तुला:- सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा और खानपान को संतुलित रखना होगा। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से तनाव मिल सकता है और कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक:- आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल हो सकता है। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से आपको आज फायदा हो सकता है। आर्थिक लेन-देन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। उधार लेन-देन से बचें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विरोधी परास्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर खान-पान को संयमित रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आपको आज दिखावे से बचना चाहिए नहीं तो मानहानि और धन हानि हो सकती है। दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा। आप आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मौज-मस्ती भी खूब करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से आपको सहयोग और सुख मिलेगा। आपकी जान पहचान का दायरा बढ़ेगा और कुछ नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। शाम को आकस्मिक धन लाभ होने से मन आनंदित होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आज क्रोध और अतिउत्साह से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में आपको आज सजग रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। और आप अपने काम में सफलता पाएंगे। आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते है। बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर आपको आज धन खर्च करना होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको आज मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। भाइयों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें,सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपको काम करते समय सतर्क रहना होगा नहीं तो लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-16 मई 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास–कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्थी तिथि तड़के 05:13 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि प्रारंभ।

चंद्र राशि: धनु राशि

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र शाम 04:07 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।

योग: सिद्ध योग प्रातः 07:15 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:32 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:58 बजे।

राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: एकदन्त संकष्टी चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्रा: आज नहीं है।

पंचक: आज नहीं है।

मूल नक्षत्र समाप्ति: आज शाम 04:07 बजे।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में है।

SP_Singh AURGURU Editor