आपके सितारेः बुधवार, 21 मई 2025 का राशिफल
21 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 मई, 2025 का पंचांग भी।

मेष:
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी को कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें। काम का दबाव बना रहेगा, विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र और बिजली से जुड़े जातकों पर। कामकाज व आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ:
संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अचानक कोई कार्य आ जाने से यात्रा संभव। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा, जहां प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। बिजनेस में लाभ और बैंक लोन की प्रक्रिया में सफलता संभव। लव लाइफ सुखद रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय संभव। समस्याओं को शांति से सुलझाना बेहतर रहेगा। घर पर किसी सगे संबंधी के आगमन से वातावरण खुशनुमा रहेगा। पढ़ाई और कलात्मक विषयों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1
कर्क:
मकान या ज़मीन खरीदने में सफलता मिल सकती है। पिता व पैतृक संपत्ति से लाभ संभव। कोई पुराना निवेश लाभ देगा। व्यवहार में शालीनता बनाए रखें, अहंकार से बचें। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आई समस्याएं मित्र की मदद से सुलझ सकती हैं। नया निवेश लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के करियर से जुड़ा तनाव दूर होगा। पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5
कन्या:
बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। मित्र की मदद से फायदा संभव। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गंभीर बने रहें, बिना मांगे सलाह देने से बचें। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 3
तुला:
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। वैवाहिक जीवन और घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव। सेहत का ध्यान रखें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। बच्चों की शिक्षा और संगति पर निगरानी ज़रूरी रहेगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक:
कोई पसंदीदा कार्य करने का अवसर मिल सकता है। उधार लेने से बचें, अन्यथा मानसिक परेशानी हो सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। जनसंपर्क से लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ आयोजन का संयोग रहेगा। मित्रों और संबंधियों से भेंट संभव।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
जोखिम लेकर लाभ कमाने का प्रयास सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता आवश्यक। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, प्रेमी के साथ सुंदर समय बीतेगा। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 7
मकर:
ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय संयम रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक आयोजन का अवसर आ सकता है। किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: धूमल | भाग्यशाली अंक: 10
कुम्भ:
जल्दबाज़ी और दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से नुकसान संभव। कोई कार्य अटक सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। माता से स्नेह मिलेगा, परंतु स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। किसी आकस्मिक समस्या से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों की बातों को सोच-समझकर उत्तर दें।
भाग्यशाली रंग: कत्थई | भाग्यशाली अंक: 18
मीन:
बिजली उपकरण और सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव। बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा का संयोग बनेगा। माता-पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में पारंपरिक ढांचे से हटकर कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-22 मई 2025 का पंचांग-
वार: बुधवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 01:12 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:08 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05:47 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद।
योग: विषकुम्भ रात्रि 09:50 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:58 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: अपराह्न 02:21 बजे से अर्द्धरात्रि 01:12 बजे तक।
पंचक: चालू हैं।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।