आपके सितारेः सोमवार, 12 मई 2025 का राशिफल
12 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज सुखद और खुशहाल रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। वाहन और भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। कारोबार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा उठाएंगे। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आज किसी से भी वाद विवाद में उलझने से आपको बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-9
वृषभ:- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कमाई से अधिक खर्च होने की आशंका है जिससे आपका बजट आज प्रभावित हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी भी तरह से उधार और कर्ज लेने देन से बचें। अपनी किसी प्रतिभा को दिखाने का भी मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
मिथुन:- रचनात्मक और कलात्मक विषयों में आज रुचि भी लेंगे। निजी स्वार्थ के कारण कोई व्यक्ति परिवार में उलझन और तनाव पैदा कर सकता है,ऐसे में समझदारी और संयम से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। काम का दबाव अधिक हो सकता है। बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आज परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पर आज किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन सकता है। गृहस्थ जीवन आपक आज सुखमय रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल है। लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेने-देन के मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वैसे आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4
सिंह:- आज अपने कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा। किसी चली आ रही समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज पैसा निवेश करते समय सावधान रहना होगा। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। किसी नई समस्या से उलझन भी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3
कन्या:- आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जबकि आज लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी और रुपये-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- अपनी लाइफ को आज संतुलित और संयमित बनाकर रखेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज आज किसी काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज सुख साधन मिलेंगे। कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। राजनीतिक संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चल रही प्रॉपर्टी डील सफल हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
वृश्चिक:- आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के मामले में भी अपना ख्याल रखना होगा। आपको आज बिजनेस में कुछ उलझन का सामना करना होगा वैसे आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर आपका मतभेद और तनाव हो सकता है। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8
धनु:- आपकी नेतृत्व क्षमता भी आज बेहतर होगी। वैसे आज आपको अपने कामकाज में सतर्क रहना चाहिए। कोई पुरानी समस्या उभर आने से परेशानी हो सकती है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनके रिश्तों में आज सुधार हो सकता। आपको आज आर्थिक मामलों में प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप आज अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे। आप किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
मकर:- आपके अंदर शारीरिक शक्ति और उत्साह अधिक रहेगा। लेकिन कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह आज जरूर हो जाएगी। आपके हाथ में बहुत सारा पैसा आएगा, जिससे आपको खुशी होगी। शाम और रात में शुभ कार्यों पर खर्च होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7
कुम्भ:- आपको आज किसी काम के अटक जाने से चिंता हो सकती है। वैसे आज सुख साधनों पर आपका खर्च बढेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपके माता-पिता हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी को ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी पर भी भरोसा करके उधार देने से बचें, नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-11
मीन:- अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मन में अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने की भावना आएगी, लेकिन भावुकता की वजह से आपको आज नुकसान भी हो सकता है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं तो आज लाभ पाएंगे लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-13 मई 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 12:35 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र प्रात: 09:09 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा रहेगा।
योगः वरियान प्रात: 05:53 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:32 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:58 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: नारद जयंती।
विशेष दिवस: ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।