आपके सितारेः 01 जनवरी 2025 का राशिफल
01 24 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 12 दिसंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष:- आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम।
शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप।
उपाय: बहते पानी में बतासे प्रवाहित करें और कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
वृष:- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: दूधिया सफेद।
शुभ व्यापार: आध्यात्मिक कार्य।
उपाय: हल्दी से बृहस्पति यंत्र की पूजा करें।
मिथुन:- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं।
शुभ रंग: नीला।
शुभ व्यापार: नाई की दुकान।
उपाय: कड़वे तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
कर्क:- आज मौसम संबंधी रोग होने की संभावना है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। खेल, अभिनय, कला, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग जुड़े लोगों को सरकार से उच्च सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग: काला।
शुभ व्यापार: बिजली के सामान की दुकान।
उपाय: मजदूरों को गर्म कपड़े दान करें।
सिंह:- आज महत्वपूर्ण कार्य में कोई अभिन्न मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। कृषि कार्य में आपकी सूझबूझ लाभकारी सिद्ध होगी। भूमिगत द्रव्य मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला।
शुभ व्यापार: बिजनेसमैन।
उपाय: भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
कन्या:- स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने शिक्षकों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
शुभ रंग: मेरून।
शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी अथवा सरकार से जुड़े कार्य।
उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।
तुला:- आज गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: खाकी।
शुभ व्यापार: पानी का प्लांट।
उपाय: माता लक्ष्मी जी को दो गुलाब के पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक: आज संतान को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। नौकरी में पदोन्नति होगी। सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से निकटता का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का नीला।
शुभ व्यापार: साहूकारी।
उपाय: पुराने समय के छेद वाले तांबे के सिक्के जल में प्रवाहित करें।
धनु:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: लाल।
शुभ व्यापार: एडवरटाइजमेंट।
उपाय: बहते हुए पानी में या नदी में गुड़ प्रवाहित करें।
मकर: नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में किए गए परिवर्तन उन्नति कारक सिद्ध होंगे। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर।
शुभ व्यापार: अस्पताल।
उपाय: रोजाना रात को सोते समय लोटे में पानी या दूध रखें और सुबह उठकर उसे बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।
कुंभ:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। दूर देश से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: हरा।
शुभ व्यापार: बौद्धिक कार्य।
उपाय: केसर का उपयोग खाने प्रयोग करें तथा नाभि और माथे लगाएं।
मीन:- आज प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकता है। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी।
शुभ व्यापार: सौंदर्य प्रसाधन सामग्री।
उपाय: चारे का दान करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप नं, 21, ब्लॉक नं.25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560
02 जनवरी 2025 का पंचांग
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: पौष मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मकर राशि प्रातः 10:45 मिनट तक। तत्पश्चात कुंभ राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र रात्रि 11:10 मिनट तक। तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योग:- हर्षण योग दोपहर 02:57 मिनट तक। तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:50 से 12:45 तक।
दृष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 7: 14 बजे।
सूर्यास्तः सायं 5:33 बजे।
राहूकालः दोपहर 1:39 से 2:56 बजे तक।
तीज त्योहार: श्री यतींद्र सुरेश्वर पुण्यतिथि।
भद्राः नहीं है।
पंचकः नहीं है।
गुरुवार का का दिशा शूल
गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा जीरा खाकर चौघड़िया मुहर्त में यात्रा प्रारंभ करें।